22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम घनश्याम मीणा पहुंचे उन्नाव, अधिकारियों के साथ बैठक में दिए यह निर्देश

District Magistrate Unnao: उन्नाव में हमीरपुर से स्थानांतरित किए गए जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने आज चार्ज ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से बैठक की और सख्त निर्देश दिए।

2 min read
Google source verification
नवागत डीएम घनश्याम मीणा फोटो सोर्स- सूचना विभाग

फोटो सोर्स- सूचना विभाग

Unnao new District Magistrate took charge in the treasury. उन्नाव के नवागत जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कोषागार में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर अधिकारी गण भी मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया। कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल हाल में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा और प्राथमिकताओं के अनुसार जनहित के कार्य किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्यों की निगरानी पर उन्होंने जोर दिया। बोले समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा किया जाए। इस मौके पर जिले के आला अधिकारी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है उन्नाव के निवर्तमान जिलाधिकारी गौरांग राठी का स्थानांतरण झांसी कर दिया गया है जबकि हमीरपुर के निवर्तमान जिलाधिकारी घनश्याम मीणा को उन्नाव भेजा गया है।

नवागत डीएम ने चार्ज लिया

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा का उन्नाव स्थानांतरण किया गया है। आज उन्होंने जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों से बातचीत की। कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल हाल में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

विकास कार्यों की की जाए निगरानी

नवागत जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार जनहित के कार्य किया जा रहे हैं उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता देकर जनहित में कार्य किया जाए। विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा किया जाए।

शांति और सुरक्षा पर भी दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने शांति और सुरक्षा को लेकर के भी चर्चा की। अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि शांति और सुरक्षा से के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। इसमें लापरवाही ना बरती जाए। जिलाधिकारी का शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर रहा उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और समय से विकास कार्यों को पूरा करा जाए। इसके पहले जिलाधिकारी का कार्यालय में स्वागत किया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट के कई अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भी शामिल है।