
फोटो सोर्स- पत्रिका
Four trains, including Vande Bharat, will not go to Prayagraj Junction: उत्तर मध्य रेलवे ने गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत, मुजफ्फरपुर-प्रयागराज बापूधाम एक्सप्रेस, और कालिंदी एक्सप्रेस सहित चार गाड़ियों के प्रारंभिक स्टेशन में परिवर्तन किया है। उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग (remodeling) कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण गाड़ियों के आवागमन में परिवर्तन करने का निश्चय किया गया है। डीआरएम प्रयागराज ने एक्स पर किए गए पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी है। इनमें 13309 और 13310 प्रयागराज एक्सप्रेस, 22549 और 22550 गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस, 14111 और 14112 बापूधाम एक्सप्रेस, 14118 कालिंदी एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है, जिससे गाड़ियों के आवागमन पर असर पड़ा है। उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 13309, जो चोपन-प्रयागराज के बीच चलती है, अब 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच करछना रेलवे स्टेशन से आना-जाना करेगी। 13309 करछना रेलवे स्टेशन पर 12:30 पर पहुंचेगी, जबकि 13310 प्रयागराज-चोपन अब करछना स्टेशन से 15:25 पर खुलेगी।
इसके साथ ही 22549 और 22550 गोरखपुर प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रारंभिक और आगमन स्टेशन में परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन प्रयाग जंक्शन से आना-जाना करेगी। यह गाड़ी प्रयाग जंक्शन से प्रयागराज जंक्शन के बीच रद्द रहेगी। उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 22549 दोपहर 13:15 पर पहुंचेगी और 22550 (वंदे भारत) प्रयाग जंक्शन से गोरखपुर के लिए 15:25 पर खुलेगी। 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच यह गाड़ी प्रयागराज जंक्शन नहीं जाएगी।
जबकि 14111 और 14112 बनारस से मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली बापूधाम एक्सप्रेस बनारस में ही रोक दी जाएगी। 27 और 29 अप्रैल को यह ट्रेन प्रयागराज नहीं आएगी। मंडल रेल प्रबंधक से जारी सूचना के अनुसार बापूधाम एक्सप्रेस सुबह 6:25 पर बनारस पहुंचेगी। जबकि 14112 बनकर मुजफ्फरपुर के लिए 7 बजे प्रस्थान करेगी।
भिवानी और प्रयागराज के बीच चलने वाली कालिंदी एक्सप्रेस में भी फेरबदल किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 14118 कालिंदी एक्सप्रेस सूबेदारगंज तक आएगी और यह ट्रेन सूबेदारगंज 12:40 पर पहुंचेगी।
Updated on:
21 Apr 2026 07:25 pm
Published on:
21 Apr 2026 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
