18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इल्जामों का बोझ न सह पाई लड़की, मंगेतर के मौत के बाद जहर खाकर खुद दे दी जान, 1 घंटे हुई थी दोनों में बात

यूपी के उन्नव में मंगेतर की खुदकुशी के बाद ससुराल में मिले तानों और से आहत होकर युवती कोमल ने जहर खाकर जान दे दी।

2 min read
Google source verification
युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली

युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली

Unnao Crime News: उन्नाव जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना में मंगेतर की आत्महत्या के बाद युवती ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों की मौत ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव की 22 वर्षीय कोमल ने बृहस्पतिवार की रात कीटनाशक खा लिया। परिजनों ने उसे तुरंत उन्नाव के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे एक दिन पहले सुबह 11 बजे कोमल के मंगेतर सूरज (25) ने अपने घर के आंगन में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों की शादी तय हो चुकी थी और 16 फरवरी को गोद भराई की रस्म भी पूरी हो गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुआ है कि सूरज की मौत फांसी लगाकर हुई थी। वहीं कोमल की मौत जहर खाने से हुई, लेकिन उसके शरीर पर डंडे से पीटने के कई निशान भी मिले हैं। पुलिस अब इस पिटाई की भी जांच कर रही है। कोमल के पिता संतोष ने बताया कि बेटी की जिद पर वे सूरज के घर गौरी त्रिभानपुर गए थे। वहां सूरज के परिवार की महिलाओं ने कोमल को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए खूब गालियां दीं और भला-बुरा कहा। कोमल को शव तक छूने नहीं दिया गया। घर लौटने के बाद कोमल बहुत उदास हो गई और रात में जहर खा लिया। पिता ने पिटाई की बात तो नहीं बताई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि हो चुकी है।

मोबाइल फोन की जांच हो रही है

पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। सूरज के पिता महेश का आरोप है कि कोमल के गांव के किसी युवक ने सूरज के मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज किए थे। इसी बात को लेकर सूरज और कोमल के बीच लगभग एक घंटे तक फोन पर बात हुई थी। बातचीत के बाद सूरज ने अपना फोन बंद कर दिया और आत्महत्या कर ली। कोमल के पास खुद का फोन नहीं था। वह अपने भाई शिवम के फोन से सूरज से बात करती थी।

परिवार की स्थिति

कोमल की मौत से उसकी मां शिवकांती, बहन काजल, सुनयना और भाई शिवम बेहाल हैं। सूरज खेती करता था और ट्रैक्टर भी चलाता था। उसके माता-पिता महेश और गीता दोनों शिक्षामित्र हैं। सूरज के पिता ने पुलिस से दोनों मोबाइल फोन की जांच कराने की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आए। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है, लेकिन अब तक दोनों परिवारों ने लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पूरे मामले की गहन जांच चल रही है।