मुजफ्फरनगर

UP News : पाकिस्तानी गोलीबारी में मुजफ्फरनगर के ताऊ भतीजी की मौत

UP News : मुजफ्फरनगर के तीन भाई परिवार के साथ पिछले करीब 15 साल से जम्मू कश्मीर में रह रहे थे। पाकिस्तान की ओर से हुए हमले में ताऊ और भतीजी की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Dath
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत पत्रिका )

UP News पाकिस्तानी गोलीबारी से राजौरी में रह रहे मुजफ्फरनगर के दो परिवारों के दो सदस्यों की मौत हो गई मदोनों ताऊ भतीजी के शव मुजफ्फरनगर पहुंच रहे हैं। यह परिवार पिछले लंबे समय से जम्मू के राजौरी में रह रहा था। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सोते वक्त दोनों की मौत हुईहै।

ककरौली के गांव खाईखेड़ा के थे दोनों

मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खाई खेड़ा के रहने वाले शाहिद का परिवार राजौरी में रहता था। शाहिद के चार बेटे पिछले करीब 15 वर्षों से जम्मू कश्मीर में ही काम कर रहे हैं। इनमें से 32 साल का साहिब नाई का काम करता था। घटना शनिवार सुबह की है। करीब पांच बजे पाकिस्तान की ओर से राजौरी में गोलीबारी कर दी गई। परिजनों के अनुसार यह गोलीबारी तड़के हुई तो उस समय साहिब और भतीजी चारपाई पर सो रहे थे। इस हमले में दोनों की ही मौत हो गई।

गांव में पसरा दुख

ग्राम प्रधान ने बताया कि इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शाहिद के अन्य भाई भी वहीं पर रहते हैं जो शाहिद और उसकी भतीजी के शव लेकर गांव की ओर रवाना हो गए हैं। घटना के बाद से गांव में भी दुख पसरा हुआ है। गांव के लोग शवों के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद दोनों के शवों को सुपुर्द ए खाक किए जाएंगे।

Published on:
11 May 2025 12:53 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी