कोटा

छात्रसंघ चुनाव : गर्ल्स कॉलेज में ABVP तो एनएसयूआई ने भी लहराया अपना परचम

जिले के राजकीय कॉलेजों के लिए बुधवार को हुए मतदान के नतीजे शाम पांच बजे जारी हो गए। डीडवाना,लाडनूं कालेज व जायल कॉलेज में मतगणना का दौर जारी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Aug 2016, 6:24 PM IST
नागौर. छात्र संघ चुनाव परिणाम के बाद जश्न मनाते छात्र-छात्राएं व अभाविप कार्यकर्ता ।

नागौर. कुछ कॉलेजों में मतगणना का दौर जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माडी बाई गर्ल्स कॉलेज,नागौर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) अध्यक्ष पद प्रत्याशी कृष्णा कच्छावा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय नूतन स्वामी को 29 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाकर लगातार चौथी बार एबीवीपी की जीत का डंका बजाया।

एनएसयूआई का परचम

प्राप्त जानकारी के अनुसार डेगाना कालेज में एनएसयूआई के दिनेश चौधरी,खींवसर कॉलेज में एनएसयूआई के रामदेव सारण,मेडता सिटी कालेज के निर्दलीय रामनारायण, मंगलाना कॉलेज में एनएसयूआई के सुरेश डूडी विजयी।

Published on: