नागौर

video–Òनशा नाश की जड़, इसे त्यागने का लें संकल्पÓ

- पर्यावरण शहीद बुचाजी मेले में प्रतिभाओं का किया सम्मान

less than 1 minute read
Mar 29, 2024
कुचेरा. बूचासागर मेले में बिश्नोई समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करते अतिथि।

कुचेरा. नागौर जिले के पोलास गांव स्थित बुचासागर में गुरुवार को पर्यावरण शहीद बुचाजी महाराज की स्मृति में मेले का आयोजन हुआ। इस अवसर पर हुई आमसभा को संबोधित करते हुए बुचाजी पर्यावरण संस्थान के अध्यक्ष रजत विश्नोई ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन, नशा त्यागने, बालिका शिक्षा पर जोर देने, बच्चों को मोबाइल की बजाय उत्तम संस्कार देने की बात कही।

उन्होंने विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर सम्मानित हुई प्रतिभाओं का अनुसरण कर कड़ी मेहनत से उत्कृष्ट अंक अर्जित करने का आह्वान किया। संस्थान के संरक्षक रामजस राहड़ ने जाम्भोजी के बताए आदर्शों की पालना करते हुए वन, पर्यावरण व वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सत्यनारायण गौड़, हनुमान राम पोटलिया , भेराराम झूरिया ,चौलियास ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष लादूराम राहड़, शिक्षक पर्यावरण टीम फलोदी के ओमप्रकाश गोदारा आदि ने विचार व्यक्त किए। नन्हें बालक अनुराग व पवन ने मार्मिक कविता Òमां की ममताÓ सुनाई।

महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण

कार्यक्रम में भामाशाह पप्पूराम डारा ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। एक पढ़ी लिखी महिला पीहर और ससुराल दोनों घरों को आगे बढ़ाने के साथ बच्चों को उत्तम संस्कार देकर समाज को आगे बढ़ाती है। भामाशाह रामस्वरूप लामरोड़ ने सघन पौधरोपण कर पर्यावरण संवर्धन का आह्वान किया। इस अवसर पर दिलीप ऐचरा, मांगीलाल अग्रवाल ने जन्मदिन पर गौसेवा व पौधरोपण करने का आह्वान किया।
बूचासागर उत्थान के होंगे प्रयास
सभा में डेगाना विधायक अजय सिंह किलक ने कहा कि बूचासागर महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। इसके उत्थान के प्रयास किए जाएंगे। संरक्षक राहड़ ने बताया कि वर्ष 2005 में बूचासागर मेले की शुरुआत हुई थी।इस दौरान जोधपुर निवासी भाई ***** रितिका विश्नोई व अंजलि विश्नोई ने योगा का प्रदर्शन किया।

Published on:
29 Mar 2024 05:04 pm
Also Read
View All