नागौर

वो 1.30 मिनट! सांसत में रही जान, युवक को राैंदते रहे 5 सांड, दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया

राजस्थान के मेड़ता शहर में सांडों के आतंक का एक और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया। जिसमें एक युवक पर 5 सांडों ने हमला कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Dec 19, 2023
wrenching_video_viral.jpg

मेड़ता शहर में सांडों के आतंक का एक और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया। जिसमें एक युवक पर 5 सांडों ने हमला कर दिया। कुछ ही देर में कई सांड एकत्रित हो गए और 1.30 मिनट तक युवक को रौंदते रहे। युवक के दोस्त और मौके पर मौजूद लोग उसे बचाते रहे, लेकिन सांड वापस उसी युवक पर अटैक करते रहे। गनीमत रही कि 5 सांडों के हमले के बाद भी युवक बच गया।


जानकारी के अनुसार शहर के हड्डीपुरा स्थित गौरियों के मोहल्ले में रहने वाला युवक जफर पठान (17) पुत्र मोहम्मद रईस सांडों के हमले का शिकार हुआ। वह 15 दिसंबर की रात के वक्त अपने एक दोस्त के साथ होटल पर खाना खाने जा रहा था। इस दौरान रेण रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पास एक सांड दौड़ता हुआ आया हमला कर दिया। कुछ सेकंड बाद सड़क के दूसरी तरफ बैठे सांड भी आए और जफर पर हमला बोल दिया। यह सिलसिला करीब 1 मिनट 30 सेकंड तक चला। उसे आस-पास मौजूद लोगों ने बचाया।

यह भी पढ़ें : साहब इन बंदरों से बचाएं- बेखौफ सड़कों पर इंसानों की तरह हो जाते हैं खड़े, हर दिन 3 लोगों पर हमला, लोग घरों में 'कैद'


पीड़ित की जुबानी...

"मैं बार-बार सांड के चंगुल से छुड़ने की कोशिश करता रहा, लेकिन वे वापस मुझे पैरों और सिंगों से रोंदते रहे। दोस्तों और वहां मौजूद लोगों ने एकबारगी बचा भी लिया, लेकिन वापस सांड आए और मुझे पैरों से कुचलते हुए सड़क के दूसरी तरफ ले गए। बाद में बड़ी मुश्किल से मैं बच पाया हूं। पूरे शरीर पर खरोंचों और चोटों के निशान हो गए। '
- जैसा घायल युवक जफर पठान ने बताया

Published on:
19 Dec 2023 10:24 am