नागौर

पुराना अस्पताल शुरू करने की मुहिम से जुड़ा शहर

सेठ श्री वल्लभ रामदेव पित्ती राजकीय चिकित्सालय को फिर से संचालित किए जाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में शहर के संगठन व आम नागरिक जुडऩे लगे हंै

3 min read
Oct 02, 2018
City connected to the old hospital

नागौर. सेठ श्री वल्लभ रामदेव पित्ती राजकीय चिकित्सालय को फिर से संचालित किए जाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में शहर के संगठन व आम नागरिक जुडऩे लगे हंै। इस मुहिम को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। सोमवार को अ्रग्रवाल पंचायत ट्रस्ट, अ्रग्रसेन युवा मंच तथा अग्रवाल महिला मण्डल ने भी अपना समर्थन दिया। शिवसेना के पूर्व कार्यकारी राज्य प्रमुख ओम चौधरी के आमरण अनशन पर बैठने को लेकर समर्थन दिए जाने की पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष मांगीलाल भुजियावाला, सचिव दिलीप पित्ती, कोषाध्यक्ष संजय गोयल, महेन्द्र अग्रवाल, केदार पित्ती युवा मंच के अध्यक्ष दीक्षित अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, सचिव अंकुश पित्ती, अरूण पित्ती, प्रतीक पित्ती, राहुल पित्ती, गौरव पित्ती, शुभम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, राघव पित्ती साथ ही महिला मण्डल में अन्नू पित्ती, रानू अग्रवाल, खुशबु अग्रवाल, मंजू अग्रवाल आदि ने घोषणा की। लोगों ने कहा कि जे.एल.एन. अस्पताल शहर से सात किमी दूर होने की वजह से आम नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं नहीं मिल पाती। बीकानेर फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य चलने के कारण जे.एल.एन. अस्पताल तक आपातकाल में पहुंचना आसान नहीं है। इन सब कारणों की वजह से सेठ श्री वल्लभ रामदेव पित्ती राजकीय चिकित्सालय में पुन: गायनी वार्ड, आपातकालीन सेवा, फि जीशियन, स्पेशलिस्ट आदि सेवाएं शुरू होने पर जनता को राहत मिल सकती है।

भूमि विकास बैंक ने दिया 938.67 लाख का किसानों को ऋण
सहकारी भूमि विकास बैंक के अधिवेशन में बैकिंग गतिविधियों के साथ कार्ययोजनाओं पर चर्चा, महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
नागौर. सहकारी भूमि विकास बैंक के वार्षिक अधिवेशन में बंैक की आर्थिक गतिविधियों के साथ इसकी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैंक ने वर्ष 2017-018 में जिले में काश्तकारों को 938.67 लाख का दीर्घकालीन ऋण दिया है। इसके साथ ही वर्ष 2018-019 में काश्तकारों को को दीर्घकालीन ऋण वितरण का लक्ष्य 11 करोड़ दिए जाने की कार्ययोजना के शतप्रतिशत क्रियान्वयन किए जाने पर बल दिया गया।
सहकारी भूमि विकास बैंक का अधिवेशन सुबह करीब 11 बजे बैंक परिसर के हॉल में बैंक प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर बृजेश कुमार चांदोलिया की अध्यक्षता में शुरू हुआ। बैंक प्रशासक चांदोलिया ने ने वितिय वर्ष 2017-18 का वार्षिक प्रतिवेदन में बैंक की विभिन्न आर्थिक गतिविधियो एवं भावी कार्य योजना की जानकारी दी। बैंक ने वर्ष 2017-18 में जिले में 938.67 लाख रू. का दीर्घकालीन ऋण वितरण करने के साथ ही संचित लाभ 72.10 लाख एवं वर्ष में 01.80 लाख रू. का शुद्ध लाभ अर्जित किया हैं। बैंक सचिव जयपाल गोदारा ने एजेंडावार विषयों पर प्रस्ताव साधारण सभा के समक्ष रखे। वर्ष 2017-18 की अंकेक्षित बेलेंस शीट, लाभ हानि खाते, ऑडिट आक्षेप अनुपालना एवं वर्ष मे हुए आय एवं खर्चो की स्वीकृति व अनुमोदन सर्व सम्मति से किया गया। बैंक सचिव गोदारा ने बताया कि एक अप्रेल 014 से वितरित कृषि ऋणों पर समय पर किस्त अदा करने वाले कृषको को पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान देय है। 31 मार्च 018 तक 1857 पात्र ऋणियों कों 130.34 लाख रू का अनुदान दिया गया। योजना 31 मार्च2019 तक लागू है। इसके साथ ही जनवरी 2016 से शीर्ष बैंक जयपुर की ओर से 0.60 प्रतिशत ब्याज का अनुदान देय है। गोदारा ने बताया कि एकमुश्त समझोता योजना 2017-18 अन्तर्गत 274 पात्र ऋणियों को 54.79 लाख रू कि राहत दी गई है। इसके अलावा अवधिपार व चालू ऋणियों हेतु राज सहकार दुर्घटना बीमा भी 29 सितंबर 017 से लागू होने के साथ ही योजनान्तर्गत ऋणी से 188.50 रु. का प्रिमियम वसूल कर राशि 10.00 लाख रु. तक का एक वर्ष के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर की सुविधा भी देय है। नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक डी.के. शर्मा ने किसान उत्पाद सघं के बारे में जानकारी दी। कृषि विस्तार उपनिदेशक हरजीराम चौधरी ने किसानो को कृषि विभाग के योजनाओं की जानकारी दी। संस्था के सदस्य रामकरण कमेंडिया एवं रमेश चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व चैयरमैन नंदकिशोर सदावत, उपरजिस्ट्रार हरीश सिवासिया, सी.सी.बी, के अतिरिक्त अधिषासी अधिकारी, मो. फारूक, राज्य बैंक की क्षैत्रीय प्रबन्धक चित्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थी।

ये भी पढ़ें

VIDEO-सूखती पौध, मुरझाए पत्ते, खराब हुई ढेरियों में परेशान अन्नदाता
Published on:
02 Oct 2018 12:58 pm
Also Read
View All