16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hanuman Beniwal: दिशा बैठक में अफसरों पर बरसे सांसद हनुमान बेनीवाल, लापरवाही पर लगाई फटकार

डीडवाना में आयोजित दिशा समिति की बैठक में सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

2 min read
Google source verification
Hanuman Beniwal

सांसद हनुमान बेनीवाल। फाइल फोटो- पत्रिका

डीडवाना। शहर कलक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, जिला कलक्टर अवधेश मीना सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं की प्रगति और आमजन की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकारी योजनाओं के लंबित रहने और लोगों तक उनका लाभ समय पर नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई।

ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

उन्होंने पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों की पालना नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। सांसद ने इसे जनता के प्रति लापरवाही और गैर-जिम्मेदार रवैया बताया। उन्होंने साफ कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को अपनी कार्यशैली सुधारने की चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाह अफसरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

सड़कों की जल्द मरम्मत करवाने के निर्देश

सांसद ने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को फसल खराबे का उचित मुआवजा दिलाने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया। इसके अलावा गांवों और कस्बों की खराब सड़कों की जल्द मरम्मत करवाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिलनी चाहिए और सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी है।

भीषण गर्मी को देखते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव और कस्बे में पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा जहां पेयजल संकट है, वहां तुरंत समाधान किया जाए। बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं सुधारने, अस्पतालों में साफ-सफाई बनाए रखने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के दौरान टूटी सड़कों को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए गए। सांसद ने वन क्षेत्र में अवैध कटाई और अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाने की बात कही। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत नियमित कचरा संग्रहण, पेंशन मामलों और श्रमिक कार्ड आवेदनों का जल्द निपटारा करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

बड़ी खबरें

View All

नागौर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग