नागौर

PM मोदी की इस बड़ी सफलता को हजम नहीं कर पा रहे कांग्रेसी मुख्यमंत्री, कह दी बड़ी बात

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नागौर में किसान सम्मेलन एवं विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में पहुंचे।
2 min read
May 28, 2023
gehlot.jpg

नागौर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नागौर में किसान सम्मेलन एवं विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में पहुंचे। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नागौर को जिला बनाने के बाद यहां के लोगों को काफी खुशी हो रही होगी।

उन्होंने आगे कहा कि यहां के लोगों को अब राहत मिली होगी। क्योंकि नागौर मुख्यलाय एक तरह था और नागौर शहर एक तरह था। इसलिए सोच समझकर फैसला किया। राज्य में 19 जिले बनाए गए हैं। अब लगभग राज्य में 50 जिले हो गए हैं।

गहलोत ने कहा कि जिले बनने से यहां लोगों को प्रशासनिक कार्यों के परेशानी नहीं होगी। साथ ही जिले में नए सरकारी कार्यालय बनने से कानून-व्यवस्था के साथ बाकि कामों में लोगों को इसका फायदा होगा। अब इससे सरकार और जनता की दूरी और कम हो गई है।

इस दौरान उन्होंने चिरंजीवी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना से आम और गरीब जनता को फ्री इलाज मिल पा रहा है। इससे अब लोगों को 25 लाख रुपए तक का फ्री इलाज मिल सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को फ्री में दी जाने वाली मोबाइल फोन की बात भी कही। जिसके तहत सरकार एक करोड़ 35 लाख परिवार की मुख्य महिलाओं को सरकार मोबाइल फोन देगी। जिसमें 40 लाख महिलाओं को जल्द ही फोन मिल जाएगा। इसके साथ ही फोन में तीन साल तक इंटरनेट सेवा फ्री होगी। साथ ही बुजूर्गो को पेंशन भी हमारी सरकार दे रही है। जिससे उन्हें बुढापे में बच्चों के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ रहा है।

गहलोत ने आगे कहा कि मैं केंद्र सरकार से यह मांग करता हूं कि देश के सभी बुजुर्गों और दिव्यांगों को सरकार को पेंशन देना चाहिए। देश दुनिया के 6-7 बड़े इकोनॉमी में शामिल हो गया है। यह कोई मोदी जी की देन नहीं है। यह पूर्व सरकारों के योजनाओं की देन है। उन्होंने केंद्र से राइट टू सोशल सिक्योरिटी कानून बनना चाहिए। जिससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को न्याय मिले।

Published on:
28 May 2023 04:32 pm