नागौर

Viral Video: दुकान पर नमकीन लेने आए युवक को आया हार्ट अटैक, अचानक धड़ाम से गिरा

Viral CCTV Footage: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। वीडियो में नमकीन की दुकान पर आए युवक को हार्ट अटैक आ गया और वह अचानक जमीन पर गिर गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Aug 2023, 3:39 PM IST
heart_attack_case.jpg

Viral CCTV Footage: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। वीडियो में नमकीन की दुकान पर आए युवक को हार्ट अटैक आ गया और वह अचानक जमीन पर गिर गया। वायरल वीडियो राजस्थान के नागौर शहर के माही दरवाजा क्षेत्र में एक नमकीन की दुकान का बताया जा रहा है।

दरअसल युवक नमकीन की दुकान पर पहुंच कर दुकानदार से नमकीन मांगता है, इतनी ही देर में हार्ट अटैक आने से युवक जमीन पर गिर जाता है। जिसके बाद आस-पास खड़े युवक उस पर पानी डालते हैं। दुकान में मौजूद एक शिक्षक अजय सिंह ने युवक को सीपीआर दी, जिससे बाद युवक की जान बच गई। अजयसिंह के सीपीआर देने से ब्लड सर्कुलेशन हार्ट तक पहुंचने से युवक ठीक हो गया।
यह भी पढ़ें : मां की आंखों के सामने 8 साल के जिगर के टुकड़े को बस ने कुचला, दर्दनाक मौत


इस पर एमडी मेडिसिन के डाॅक्टर बीएल बिशु ने बताया कि यह क्लासिकल पोस्च्युरल हाइपो टेंशन सिंकोप का केस था, जिसमें व्यक्ति के पैरों को ऊपर उठाकर 2 से 3 मिनट रखना चाहिए। इसमें सीपीआर किया जा सकता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन हृदय तक पहुंचता है।

Published on: