नागौर

कुचामन में बड़ा सडक़ हादसा, पांच लोगों की मौत

ट्रक और कार की हुई आमने-सामने की टक्कर, मरने वाले सभी एक ही परिवार के
less than 1 minute read
Aug 07, 2021
Major road accident in Kuchaman, five people died
Major road accident in Kuchaman, five people died

कुचामनसिटी (नागौर). नागौर जिले के कुचामन सिटी के पास से गुजर रहे मेगा हाइवे पर शनिवार की शाम को करीब साढ़े 7 बजे अजमेर जा रही एक कार को सामने से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। कार को टक्कर लगने से 5 जनों की मौत हो गई, वहीं 3 जने गंभीर घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की शाम को राजलदेसर से अजमेर जा रही एक कार के सामने राणासर के पास अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके चलते कार में सवार तीन महिला व दो पुरूषों की मौत हो गई। दुर्घटना में 16 साल की किशोरी समेत 3 जने गंभीर घायल हो गए। सूचना पर सहायक थानाधिकारी सीताराम मीणा और जगराम मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा घायलों को कुचामन के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में राजलदेसर निवासी मुस्कान (19) पुत्री इस्माइल छीपा, तमन्ना (17) पुत्री इस्माइल छीपा, आशा (6) पुत्री मोहम्मद छीपा गंभीर घायल हुए हैं। वहीं इस्माइल पुत्र नाथू खान छीपा, मोहमद हुसैन पुत्र नाथू खान, जरीना पत्नी इस्माइल, नसीम पत्नी मोहम्मद हुसैन, नाजमीन पुत्री मोहम्मद हुसैन की मौत हो गई, जिनके शव राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए हैं। सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के हंै।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने जताया गहरा दु:ख
नागौर संसदीय क्षेत्र के कुचामन में हुए सडक़ हादसे में चूरू जिले के 5 लोगों की मृत्यु हो जाने की दुर्घटना को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। सांसद ने घटना संज्ञान में आते ही दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित इलाज के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए। सांसद ने बढ़ते सडक़ हादसों को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की है।

Updated on:
07 Aug 2021 10:23 pm
Published on:
07 Aug 2021 09:55 pm