नागौर

Video : सांसद हनुमान बेनीवाल ने की कमलेश प्रजापत एनकाउंटर प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग

सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर की मांग, कहा- राज्य सरकार की कोई एजेंसी नहीं कर सकती निष्पक्ष जांच
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2021, 9:35 PM IST
MP Hanuman beniwal
MP Hanuman beniwal

नागौर. आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को कुम्हार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष किशोर दुल्हेपुरा के साथ मिले प्रतिनिधि मंडल से वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गत 22 अप्रेल को बाड़मेर पुलिस द्वारा कमलेश प्रजापत नामक युवक के किए गए एनकांउटर प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।
सांसद ने अपने पत्र में कहा कि कुम्हार समाज के साथ सर्व समाज द्वारा किए गए आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने केंद्र को सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। क्योंकि मामले के वीडियो फुटेज देखने के बाद यह प्रतीत हो रहा है कि मामला पूर्ण रूप से फर्जी है।

राज्य सरकार के मंत्री पर लगाए आरोप
सांसद बेनीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि राजस्थान सरकार के एक मंत्री और उसके परिजनों का नाम एनकांउटर करवाने में सामने आ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार की कोई एजेंसी ऐसे मामले में निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती और सीबीआई प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन है, ऐसे में सीबीआई जांच की स्वीकृति को लेकर कुम्हार समाज के साथ सर्व समाज को प्रधानमंत्री से अपेक्षाएं हैं। सांसद ने पत्र लिखने के बाद कहा कि जरूरत पड़ी तो आगामी लोक सभा सत्र में भी इस मामले को उठाया जाएगा।

Published on: