खींवसर. पंचायत समिति के प्रधान एवं उप प्रधान के बीच पांच वर्ष से कुर्सी को लेकर शुरू हुई राड शुक्रवार को मारपीट तक पहुंच गई। पंचायत समिति सभागार में आयोजित साधारण सभा में प्रधान के पति व उप प्रधान के बीच जमकर मारपीट हुई।
खींवसर. पंचायत समिति के प्रधान एवं उप प्रधान के बीच पांच वर्ष से कुर्सी को लेकर शुरू हुई राड शुक्रवार को मारपीट तक पहुंच गई। पंचायत समिति सभागार में आयोजित साधारण सभा में प्रधान के पति व उप प्रधान के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में घायल उप प्रधान रामसिंह बागडिय़ा के खून निकल आया। घटना के दौरान पास खड़ी पुलिस मूक दर्शक बनी रही। घायल बागडिय़ा का खींवसर के जिला अस्पताल में उपचार करवाया गया।
बैठक के दौरान उप प्रधान एवं प्रधान के पति के समर्थकों के बीच जमकर लाते घूसे चले। उप प्रधान रामसिंह बागडिय़ा के सिर में चोट लगने से उनके कपड़े खून से सन गए। कुछ देर चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
बाद में पुलिस उप प्रधान को लेकर थाने पहुंची। उप प्रधान का आरोप था कि हर बार उप प्रधान सीट को लेकर प्रधान के पति जगदीश बिडिय़ासरझगड़ा करते हैं। शुक्रवार को वो साधारण सभा में अपने ड्राईवर के साथ आए और उन्हें नीचे पटककर सिर पर वार किया, जिससे उनके चोट आई।