8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में ACB ने पहली बार रिश्वत मामले में MLA को किया गिरफ्तार, गनमैन घूस के 20 लाख रुपए लेकर फरार

राजस्थान में पहली बार एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विधायक को रिश्वत मामले में हिरासत में लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 4 May 2025, 8:30 PM IST

MLA Jaikrishna Patel

MLA Jaikrishna Patel

BAP MLA Jaikrishna Patel: राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने बागीदौरा बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल को 20 लाख रुपए की रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घूस के 20 लाख रुपए लेकर उनका आदमी फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि विधायक ने ढ़ाई करोड़ की डिमांड की थी। गौरतलब है कि एसीबी ने पहली बार किसी विधायक को रिश्वत मामले में पकड़ा है।

भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक जयकृष्ण पटेल के खिलाफ कार्रवाई डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा, एडीजी स्मिता श्रीवास्तव, डीआईजी राहुल कोटोकी के निर्देश में की गई।

विधानसभा उप चुनाव में भारतीय आदिवासी पार्टी ने बागीदौरा सीट पर जय कृष्ण पटेल को चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सुभाष तंबोलिया को 51,434 मतों के प्रभावशाली अंतर से हराया। जयकृष्ण पटेल को कुल 1,22,573 वोट प्राप्त हुए, जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 71,139 वोट मिले। यह सीट मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीया के इस्तीफे के बाद खाली हुई।

यह भी पढ़ें : पानी मांगा तो ‘मंत्री’ ने छीना फोन, एक्सईएन ने धक्का मारा; पीडित बोला- ‘बस आवाज दर्ज करनी चाही’