नागौर

ऑपरेशन नीलकंठ : मादक पदार्थ तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, 15 मुकदमों का आरोपी

आरोपी भोपालराम के सरहद विशनोईयों की ढाणी पांचलासिद्धा में मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध सम्पत्ति से बने मकान के दो कमरे एवं बड़े एरिया में बने बैठक हाॅल, बड़ी चार दिवारी, एक बड़ा पानी का टांका को नियमानुसार पूर्ण कानूनी कार्यवाही के तहत तोड़ा गया

less than 1 minute read
Feb 23, 2026
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

नागौर. जिले के खींवसर थाना पुलिस ने सोमवार को ‘ऑपरेशननीलकंठ’ के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी से अर्जित संपत्ति को ध्वस्त किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी भोपालराम बिश्नोई की अवैध कमाई से निर्मित संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया।

पुलिस के अनुसार सरहद विशनोईयों की ढाणी, पांचलासिद्धा में स्थित आरोपी के मकान के दो कमरे, बड़े एरिया में बना बैठक हॉल, चारदीवारी तथा एक बड़ा पानी का टांका नियमानुसार पूर्ण कानूनी प्रक्रिया के तहत तोड़े गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार आरोपी भोपालराम लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 15 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें से 8 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नागौर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Updated on:
23 Feb 2026 06:13 pm
Published on:
23 Feb 2026 06:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर