नागौर

नागौर में सड़क हादसा: ओवरटेक कर रहे वाहन ने युवक को कुचला, बाइक के उड़े परखच्चे; ट्रेलर भी पलटा

राजस्थान के नागौर जिले में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा अजमेर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर इग्यासनी-बीचपुड़ी के बीच गेंट्री बोर्ड के पास सुबह 7:30 बजे हुआ।
less than 1 minute read
Jul 03, 2026
Nagaur road accident
बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटा ट्रेलर। फोटो: पत्रिका

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा अजमेर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर इग्यासनी-बीचपुड़ी के बीच गेंट्री बोर्ड के पास सुबह 7:30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के मुताबिक आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करते समय ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक को टक्कर माने के बाद ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर पलट गया।

खबर अपडेट की जा रही है

Published on:
03 Jul 2026 11:30 am