नागौर

Nagaur news…ए-ग्रेड मंडी में सुरक्षा फेल, करोड़ों के कारोबार के बीच कैमरे गायब

नागौर. रोजाना करोड़ों का कारोबार होने वाली कृषि उपजमंडी में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने से इसकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।

2 min read
Mar 31, 2026

नागौर. प्रतिदिन करोड़ों का कारोबार करने वाली कृषि उपजमंडी ए ग्रेड में श्रेणी में होने के बाद भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर गार्ड तो हैं लेकिन मुख्य गेट से लेकर यार्डों, एवं गोदाम और दुकानों की निगरानी के लिए मंडी प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। मंडी प्रशासन के अनुसार पूरे मंडी परिसर की स्क्रीनिंग कराए जाने के बाद प्रस्ताव तो गए हुए हैं, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इसका फायदा उठाते हुए शातिरों ने कई बार मंडी मे ंरखे हुए जिंसों की बोरियों पर हाथ भी साफ कर दिया। मजबूरी में कई आढ़तियों को अपने स्तर पर दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने पड़े।
कृषि विपणन बोर्ड को भेजा था प्रस्ताव
कृषि उपजमंडी प्रशासन की ओर से पूरे परिसर में 40 सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कृषि विपणन बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया था। अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव मंजूर होता तो फिर मुख्य गेट के साथ ही यार्डों सहित परिसर में अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे अब तक लगाए जा चुके होते। फिलहाल प्रस्ताव की मंजूरी कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में जल्द ही व्यापारियों से बातचीत कर फिर से प्रयास किया जाएगा।
ए ग्रेड के तहत यह होनी चाहिए सुरक्षा व्यवस्था
मंडी परिसर के सभी ब्लॉकों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाए जाने चाहिए। सीसीटीवी कैमरा मुख्य गेट के अंदर एवं बाहर दोनों ओर लगाए जाने चाहिए। ताकि आवक-जावक के साथ ही अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सके। मंडी के ब्लॉक, मुख्य गेट के साथ ही प्रत्येक हिस्से पर नजर रखने के लिए विशेष कैमरा लगाया जाना चाहिए। इसका अलग से कंट्रोल रूम बनाकर वहां पर एलईडी की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि यहां से पूरे मंडी परिसर में नजर रखी जा सके। इसके साथ ही मंडी किसानों की आवक संख्या एवं व्यापारियों की आढ़त संख्यानुसार भी कैमरा इस तरह लगना चाहिए, जिससे कि यहां पर होने वाली कोई भी अप्रिय हलचल नजर में आ सके।

एक नजर इस पर
कुल दुकानों की संख्या-170
वर्तमान में कुल गेट-एक
सुरक्षा गार्डों की कुल संख्या-16
कुल ब्लॉकों की संख्या-8
गेट पर हर समय तैनात गार्डों की संख्या-4
नीलामी स्थल पर मौजूद रहने वाले गार्डों की संख्या-दो

व्यवस्था और मजबूत होनी चाहिए
कृषि उपज मंडी परिसर में मुख्य गेट के साथ ही सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगने चाहिए। प्रत्येक ब्लॉक में हर समय सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी रहेगी तो फिर इसे मंडी परिसर में चोरियां नहीं होगी।
भोजराज सारस्वत, संरक्षक, कृषि उपजमंडी व्यापार मंडल
मंडी में हालांकि सुरक्षा व्यवस्था तो है, लेकिन मुख्य गेट आदि पर कैमरे आदि लग जाएं तो स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी।
बनवारीलाल अग्रवाल, संरक्षक लघु उद्योग भारती नागौर
यह हैं जिम्मेदार
कृषि उपजमंडी में सुरक्षा व्यवस्था पूरी चाक-चौबंद रखी गई है। मुख्य गेट पर न केवल चार गार्डों की हर समय तैनातगी रहती है, बल्कि मंडी परिसर के ब्लॉकों में भी सुरक्षाकर्मी तैतान रहते हैं। सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व में प्रस्ताव भेजा भी जा चुका है।
रघुनाथराम सिंवर, सचिव कृषि उपजमंडी

Published on:
31 Mar 2026 10:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर