नागौर

खेत में काम करते समय करंट लगने से बेटे की मौत, मां झुलसी

पुंजियास गांव की घटना, मां का उपचार जारी
less than 1 minute read
Nov 17, 2023
 खेत में काम करते समय करंट लगने से बेटे की मौत, मां झुलसी
मेड़ता सिटी. मोर्चरी के बाहर पोस्टमार्टम को लेकर कार्रवाई करते

नागौर जिले के मेड़ता सिटी के समीपवर्ती पुंजियास गांव के एक खेत में बने ट्यूबवेल पर कार्य करते समय ट्रांसफार्मर में अर्थिंग होने से वहां काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की मां गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने मेड़ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सौंपा। मां का एक चिकित्सालय में उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार आसोप के कुकड़दा गांव निवासी चंदाराम लुहार ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह उसका मेरा पुत्र, पत्नी और दो बेटियां लाई की ढाणी निवासी बाबूलाल विश्नोई के पुंजियास गांव स्थित ट्यूबवेल पर काश्तकारी का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब उसकी पत्नी सरुडी और बेटा श्यामसुंदर खेत में कचरा हटा रहे थे। इस दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में अर्थिंग होने के कारण दोनों करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से पुत्र श्यामसुंदर की मौत हो गई, जबकि पत्नी सरुडी के पैर सहित शरीर के कई हिस्से करंट से झुलस गए। उसका मेड़तासिटी के निजी चिकित्सालय में उपचार जारी है।
ढाई साल पहले हुई थी मृतक की शादी
पुलिस ने मेड़ता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर बाद डॉ. बलदेवराम सियाक ने शव का पोस्टमार्टम किया। श्यामसुंदर का ढाई साल पहले ही विवाह हुआ था।

Published on:
17 Nov 2023 11:41 pm