नागौर

परिवार का काल बनकर आया ट्रेलर

पत्रिका न्यूज नेटवर्ककुचेरा (nagaur). शहर के बाइपास स्थित खजवाना चौराहे पर तेज गति से चल रहे ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। इससे मोटरसाइकिल पर सवार युवती व उसकी मासूम बेटी की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल चला रहा युवक गम्भीर घायल हो गया। उसे पुलिस के वाहन से शहर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। वहां से उसे नागौर रैफर कर दिया गया। वहां उसका दम टूट गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2021, 11:50 PM IST
 nagaur
Accident

कुचलने से आठ महीने की मासूम सहित पति-पत्नी की मौत
टायर से कुचलने पर पत्नी व मासूम बेटी की मौके पर मौत
गम्भीर घायल पति का नागौर अस्पताल में दम टूटा



पुलिस के अनुसार रविवार शाम खजवाना चौराह पर तेज गति से जा रहे ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार कुचेरा निवासी इन्द्रसिंह (30) पुत्र गुमान सिंह रावणा राजपूत गम्भीर घायल हो गया। उसकी पत्नी मुन्नीकंवर (28) व करीब आठ महीने की मासूम बेटी भावना को ट्रेलर ने बूरी तरह कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इन्द्रसिंह की भी देर रात मौत हो गई।

मासूम ने मां की गोद में
तोड़ दिया दम
जानकारी के अनुसार इन्द्रसिंह अपनी पत्नी मुन्नीकंवर व मासूम भावना को लेकर रविवार शाम मोटरसाइकिल से अपने ससुराल गारासनी जा रहा था। बाइपास पर खजवाना चौराहा पर चढते ही ट्रेलर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसा इतना खतरनाक था कि युवती व मासूम भावना टायरों के चिपक गए। मासूम अपनी मां की गोद में ही थी। मासूम ने अपनी मां की गोद में ही दम तोड़ दिया। ट्रेलर ने दोनों को बूरी तरह से कुचल दिया।

मौके पर उमड़ी भीड़
दुर्घटना की खबर सुनते ही मौके पर भारी भीड़ उमड़ गई। सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार भी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घायल इन्द्रसिंह को पुलिस के वाहन से शहर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागौर रैफर कर दिया गया। जिस पर निजी वाहन से उसे नागौर के जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाए गए। सोमवार सुबह उनका पोस्टमार्टम होगा। पति इन्द्रसिंह ने देररात नागौर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Published on: