नागौर

छात्रसंघ उम्मीदवारों के समर्थकों ने कानून को उड़ाया हवा में देखें वीडियो

दूर- दूर तक नजर नहीं आई खाकी

2 min read
Aug 02, 2018
Student leader blowing lynchpot of the Lyngdoh committee, performed the city's pink walls

नागौर. एनएसयूआई की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को सुबह 11 हुई। लेकिन बैठक से पहले छात्रसंघ उम्मीदवार के समर्थक बड़ी संख्या में गाडिय़ों में सवार होकर नारे बाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और सड़क पर वाहन खड़े करके कार्यालय में अंदर रवाना हो गए। इससे सड़क पर जाम लग गया। पूरे रास्ते लग्जरी गाडिय़ों की छतों पर खड़े होकर कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान केवल दो ही पुलिसकर्मी कार्यालय में दिखाई दिए। पुलिस के आला अधिकारियों को इस संबंध में सूचना देने पर कोतवाली से पुलिस जाप्ता सहित आरएसी के जवान मौके पर पहुंचे। वाहनों को एक तरफ करवाकर जाम खुलवाया।

बैठक में दी नियुक्तियां
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र डूकिया ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शिशपाल विश्नोई को जिला महासचिव, सत्यपाल मिर्धा, भींवराज बासट को जिला सचिव, अशोक गोरचिया को ब्लॉक अध्यक्ष, हरेन्द्र बाणिया, आशुतोष पुरोहित को ब्लॉक उपाध्यक्ष, शाहरूख भट्टी, दिव्यांश सारस्वत (शहरी अध्यक्ष), गरीब मोहम्मद, सलमान (शहर उपाध्यक्ष), गौतम चौधरी कॉलेज इकाई अध्यक्ष, इदरीश मुल्तानी, नितेश जैन कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष, रतनदीप भाटी तहसील अध्यक्ष, सतीश बारुपाल, नरेश छाबा तहसील उपाध्यक्ष, मूलाराम खोजा ग्रामीण अध्यक्ष, रामेश्वर मेघवाल, ओमाराम मेघवाल ग्रामीण उपाध्यक्ष, मुकेश भांभू, कृष्ण तोषनीवाल तहसील सचिव, नेमीचंद जलवानिया तहसील महासचिव, अणदाराम कॉलेज इकाई महासचिव, सुरेन्द्र फिड़ोदा तहसील अध्यक्ष, मोहम्मद साबिर तहसील उपाध्यक्ष, हनुमान सोमड़वाल को तहसील सचिव नियुक्त किया गया।

रामपाल के अनुयाइयों सौंपा ज्ञापन

नागौर. जेल में सजा काट रहे रामपाल के अनुयायों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि एससी- एसटी के कानून को तत्कालीन जज आदर्श कुमार की खंडपीठ बदला था उसे पूर्व की तरह वापस लागू किया जाए। यदी ऐसा नहीं किया गया तो 9 अगस्त को भारत बंद का हम समर्थन कर सड़कों पर उतरेंगे। अनुयाई चेनाराम ने बताया कि आज ही के दिन पूरे भारत में हमारे ओर से ज्ञापन दिया गया है। इससे पहले जिलेभर के अनुयाई बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पर इक्_ा हुए तथा अपने हाथों में रामपाल की तख्तियों को लेकर जयकारे लगाने लगे।

Published on:
02 Aug 2018 06:05 am
Also Read
View All