नागौर

आखिर नागौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्थे चढ़ा 4 थानों का अभियुक्त..पढि़ए कौन है वो शख्स

राजस्थान के नागौर जिले में चार अलग-अलग थानों में हत्या, लूट व अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में वांछित था सुभाष विश्नोई।

2 min read
Oct 14, 2017
Wanted Accused of 4 police Station arrested by nagaur police

नागौर. जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग थानों में दर्ज हत्या, लूट व अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में वांछित सरगना सहित 2 जनों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक देशमुख ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस थाना सदर नागौर में हत्या के प्रयास, थाना कोतवाली नागौर में अल्ताफ हत्याकाण्ड, थाना मूण्डवा में लूट एवं पुलिस थाना कुचेरा में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त तस्करी के मामलों में वांछित अभियुक्त कंवलीसर निवासी सुभाष चन्द पुत्र मल्लाराम जाति विश्नोई की गिरफ्तार किया गया है।
चार थानों में वांछित है सुभाष

देशमुख के निर्देशानुसार अभियुक्त सुभाष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरीक्षक सदर थानाधिकारी सुनील चारण के निर्देशन में मूण्डवा थानाधिकारी सुशीला विश्नोई के साथ सदर थाना कांस्टेबल राजू गोरान, सुन्दर सिंह, ओमप्रकाश, जितेन्द्र, मूण्डवा थाने के कांस्टेबल अरविन्द, पीतराम, शिवलाल ने चार थानों के वांछित अभियुक्त कंवलीसर हाल मूमल नगर नागौर सुभाष चन्द पुत्र मल्लाराम विश्नोई (32) को गिरफ्तार किया।
मामलों का खुलासा होने की संभावना
इसके अलावा पुलिस ने सदर थाना नागौर में हत्या के प्रयास व नोखा थाना जिला बीकानेर में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त तस्करी में वांछित अभियुक्त प्रहलाद पुत्र रामधन विश्नोई (25) निवासी चावण्डिया हाल व्यास कॉलोनी नागौर को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। अभियुक्त शातिर व हार्डकोर क्रिमिनल से गहनता से पूछताछ करने पर और प्रकरणों का खुलासा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

नागौर : गैस गोदाम में आग की सूचना से मचा हङ़कम्प, फायर स्टेशन पर फोन नहीं, मोबाइल पर दी सूचना

युवती ने शराब के नशे मचाया हुड़दंग
शराब के नशे में उत्पात मचाने पर युवती को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुराना अस्पताल में शराब के नशे में धुत्त एक युवती ने पुलिस की अच्छी खासी परेड करवा दी। महिला पुलिस थाना को सूचना मिली कि पुराना अस्पताल में एक युवती शराब के नशे में हुड़दंग मचा रही है। इस पर एएसआई हनुमान सिंह, कांस्टेबल हनुमान राम, सुरेश व महिला कांस्टेबल सरोज मौके पर गए। अस्पताल परिसर में नशे में धुत युवती ने पुलिस व मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता की।
जमकर काटा बवाल
अस्पताल परिसर में हंगामा होते देख बड़ी संख्या में तमाशबीन भी वहां जुट गए। महिला थाना पुलिस महिला कांस्टेबल की मदद से उसे थाने लेकर गई। वहां भी युवती ने जमकर हंगामा किया। सूत्रों के अनुसार अस्पताल परिसर में युवती के साथ दो-तीन युवक भी थे लेकिन वे लोगों को देखकर भाग गए और युवती अकेली रह गई। बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र के बासी गांव निवासी युवती को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

ये भी पढ़ें

नागौर : श्रम की बूंदों से निखरेगा प्रताप सागर तालाब
Published on:
14 Oct 2017 12:24 pm
Also Read
View All