कोटा

मौसम को क्या हो गया

कुचामनसिटी.वातावरण में बदलाव के साथ ही फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीट भी सक्रिय होने लगे हैं। नमी व तापमान में आए हुए उतार-चढ़ाव के चक्र में फसलों के प्रभावित होने की आशंका कृषि विभाग ने जताई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Mar 2017, 12:16 PM IST
Feature image

मौसम में हुए परिवर्तन का खेतों में खड़ी उपज पर भी प्रभाव पड़ेगा। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार रबी की उपज में गेहूं, चना, ईसबगोल, जौ, मेथी, जीरा, सरसों, मटर एवं प्याज आदि की फसल को रोग पकड़ सकते। इसके साथ ही वातावरण के परिवर्तन से उपजने वाले कीट भी फसलों को अपना निशाना बना सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए लाडनूं, परबतसर, कुचामन, मकराना, डीडवाना एवं नावां आदि क्षेत्र के सहायक कृषि अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को एलर्ट कर दिया गया है। सहायक निदेशक भंवरलाल शर्मा ने उन्हें गांवों में जाने के निर्देश दिए हैं।