नागदा

Car accident – डंपर में जा घुसी तेज रफ़्तार कार, शादी की खरीदारी करने गई दो महिलाओं की मौत, कई बच्चे घायल

Car accident on Nagda Unhel Road in Ujjain नागदा उन्हेल रोड पर भीषण कार एक्सीडेंट हुआ, हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 May 2024, 2:35 PM IST
Car accident on Nagda Unhel Road in Ujjain
Car accident on Nagda Unhel Road in Ujjain

Car accident on Nagda Unhel Road in Ujjain - मध्यप्रदेश में उज्जैन (Ujjain in Madhya Pradesh) के नागदा (Nagda) में बड़ा रोड एक्सीडेंट (Road Accident) हो गया। सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई जबकि तीन बच्चे बुरी तरह घायल हुए हैं। यहां एक तेज रफ़्तार कार आगे जा रहे डंपर से जा टकराई। बीच सड़क डंपर और बाइक की टक्कर हो गई थी। डंपर चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही कार उसमें घुस गई।

डंपर, कार और बाइक की इस टक्कर में कार सवार दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। हादसे में तीन बच्चे समेत 10 महिला—पुरुष घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना उन्हेल थाना क्षेत्र में नागदा उन्हेल रोड पर घटी।

पुलिस ने बताया कि उन्हेल का एक परिवार शादी की खरीदारी करने रतलाम गया था। सभी लोग मंगलवार देर रात उन्हेल वापस लौट रहे थे तभी नागदा के पास डंपर, कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं सावित्री बाई और चंदा की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर महिलाओं, बच्चों की चीख पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को बुलाया और इसके बाद सभी घायलों को उन्हेल अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर नीरज कुमार और एसपी प्रदीप शर्मा भी अस्पताल पहुंचे।

हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए हैं जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायलों को इंदौर भेजा गया है। सभी घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल उन्हेल थाना पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Updated on:
8 May 2024, 2:35 PM IST
Published on: