17 जनवरी को सीएम के तराना आगमन की तैयारियों को लेकर विधायक निवास पर बैठक हुई।
तराना. 17 जनवरी को सीएम के तराना आगमन की तैयारियों को लेकर विधायक निवास पर बैठक हुई। बैठक में विधायक अनिल फिरोजिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण श्याम बंसल, जिला उपाध्यक्ष हरजीतसिंह, तराना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामसिंह, बड़ाल, माकड़ौन मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा, यशोदा बैरागी, नाहरसिंह पंवार, मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि सौदानसिंह, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह बड़ाल, मण्डी उपाध्यक्ष नारायणसिंह गुर्जर, मनोहर पाटीदार, भाजपा नेता राजुकमारसिंह तोमर, रामबाबू पाटीदार, तेजसिंह दांगी, भारतसिंह, किशोर मेहता आदि मौजूद थे।
आमसभा स्थल का भूमि पूजन
तराना. तिलकेश्वर महादेव मंदिर प्रागंण में सभा का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर सभास्थल का भूमिपूजन महंत. डॉ. प्रकाश भारती, विधायक फिरोजिया, भाजपा ग्रामीण प्रभारी किशोर मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा, पूर्व विधायक ताराचंद गोयल, महेश सोमानी, चंदरसिंह तंवर आदि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण की उपस्थिति में पं. अखिलेश चतुर्वेदी ने करवाया।
राष्ट्रीय त्योहार पर ध्वजारोहण का निर्णय
तराना. प्रेस क्लब तराना की बैठक नगर परिषद द्वारा संचालित वाचनालय में संपन्न हुई। बैठक के दौरान प्रेस क्लब का रजिस्ट्रेशन, संयुक्त खाता खुलवाने एवं सदस्यों को सदस्यता देने पर विचार विमर्श किया गया और निर्णय लिया गया कि आगामी राष्ट्रीय त्योहार गणतंत्र दिवस पर तराना प्रेस क्लब द्वारा भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तराना प्रेस क्लब के नए सदस्यों के रूप में एडवोकेट महेश जोशी, मनीष राठौर, अर्पित बोडाना एवं विशाल बोडाना को सदस्यता दी गई। इस अवसर पर तराना प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिनेश जैन, नरेंद्र मेहता, सुभाष जोशी, नवीन नागर, हरजीतसिंह सलूजा, सैय्यद नियामत अली, सुनील यादव, राजेश मालवीय, मोहम्मद हुसैन, नईम आफताब, पीयूष कलोसिया आदि मौजूद थे।
द्वारकापुरी जाने वाले तीर्थयात्रियों को विदाई
रूनीजा. 2018 में मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत द्वारकापुरी जाने वाले 6 यात्री भैरूसिंह रजावत, मुकन्दसिंह सुमन, आनंदीलाल रूनीजा, रेशमबाई, शिवनारायण, मांगीलाल का रूनीजा पंचायत में सरपंच मधु कमलदास, सचिव राजेन्द्र, सहायक सचिव आनंदीलाल, उपसरपंच सत्यनारायण चावड़ा, यशोदा बैरागी, जगदीश डोडिया, नानूराम राठौड़ आदि ने पुष्पमाला से सम्मान कर विदाई दी। इस अवसर पर पंचायत के पंचगण एव नगरवासी उपस्थित थे।