नागदा

साल 2016-25 के बीच हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों-शिक्षकों को मिलेगी पदोन्नति !

MP News: पूर्ववर्ती सरकार की उदासीनता और पदोन्नति में आरक्षण संबंधी न्यायालयीन प्रक्रिया के चलते, प्रदेश के लगभग 1 लाख से अधिक शिक्षक व कर्मचारी बिना किसी पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए।
less than 1 minute read
Apr 21, 2025
teachers
teachers

MP News: मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष स्वरूप नारायण चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील की है कि आगामी कैबिनेट बैठक में 2016 से 2025 के बीच बिना किसी पदोन्नति के सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों और कर्मचारियों को पदोन्नति देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया जाए।

चतुर्वेदी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की उदासीनता और पदोन्नति में आरक्षण संबंधी न्यायालयीन प्रक्रिया के चलते, प्रदेश के लगभग 1 लाख से अधिक शिक्षक व कर्मचारी बिना किसी पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए। इनमें से कई दिवंगत भी हो चुके हैं। ये सभी कर्मचारी जिस पद पर पहली बार नियुक्त हुए थे, उसी पद से सेवा समाप्त कर गए, जबकि उन्होंने 30 से 40 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवाएं दीं।

जब न्यायालय ने पदोन्नति संबंधी मार्ग स्पष्ट कर दिया है, तो सरकार को चाहिए कि वह इन कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति का लाभ प्रदान करें, ताकि उन्हें पेंशन में भी उचित लाभ प्राप्त हो सके। चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा, "यदि आपने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया, तो मध्य प्रदेश का हर शिक्षक और कर्मचारी आपको उसी श्रद्धा से याद करेगा जैसे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह व मोतीलाल वोरा को आज भी याद किया जाता है।

Published on:
21 Apr 2025 04:21 pm