नारायणपुर

CG Naxal News: 3 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, कई संगीन वारदात में थे शामिल

CG Naxal News: पुलिस को सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। कोडिलयार जंगल में IED विस्फोट और फायरिंग की घटना में शामिल रहे तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jan 2025, 1:16 PM IST
CG Naxal News: 3 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, कई संगीन वारदात में थे शामिल

CG Naxal News: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान कोडलियार के जंगल पहाड़ी में सुरक्षा बलों पर सर्चिंग दौरान फायरिंग की घटना में संलिप्त रहे 3 नक्सलियों को पकड़ने में नारायणपुर पुलिस को सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत 17 अक्टूबर 2024 को डीआरजी, एसटीएफ एवं आईटीबीपी, बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर ग्राम धुरबेड़ा, गुमरका, कोडलियार एवं आसपास क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर रवाना हुए थे।

CG Naxal News: बड़ी घटना में रहे शामिल

कोडलियार जंगल पहाड़ सर्चिंग दौरान गिरफ्तार नक्सली आयतु राम उसेण्डी, धोबा वड़दा एवं धोबा राम द्वारा अपने अन्य नक्सली साथियों के साथ मिलकर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने एवं हथियार लुटने के नीयत से फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया गया।

CG Naxal News: इस घटना में आईटीबीपी के आर पवार एवं केके राजेश शहीद हुए थे। वहीं अनिल कुंजाम व अरविंद सप्रे घायल थे। इस घटना पर थाना कोहकामेटा में मामला दर्ज किया जाकर अनुसंधान में लिया गया। इस घटना के बाद से तीनों आरोपी सकूनत से फरार हो गये थे, जिसे कोडलियार क्षेत्र में किसी अन्य घटना को अंजाम देने के फिराक घुम रहे थे।

Updated on:
30 Jan 2025, 1:16 PM IST
Published on: