आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में, कुंजाम मासा, ईनामी 2 लाख, कुंजाम जोगा, बोड़के हुर्रा, मड़कम हिड़मा, वंजाम कोसा, माड़वी जोगा शामिल है। इन नक्सलियों ने 20 जनवरी को सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीआरपीएफ 217 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्नीर सिंह मीना और नक्सल सेल प्रभारी निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।