नारायणपुर

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला नाकाम, बीच सड़क में लगाए गए 3 कुकर बम बरामद

Naxal News: नारायणपुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन और माड़ बचाओ अभियान को दौरान जवानों को बड़ी सफलता मिली। अभियान के दौरान फोर्स ने नारायणपुर के कस्तूरमेटा मोहंदी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान तीन IED बरामद किए।

2 min read

CG Naxal News: नारायणपुर कोहकामेटा थाना से जिला पुलिस बल, आईटीबीपी एवं बीडीएस के संयुक्त बल की टीम एडीपी ड्यूटी पर ग्राम होकपाड़ की ओर रवाना हुऐ थे। सुरक्षा बलों के द्वारा एडीपी ड्यूटी के दौरान कस्तुरमेटा-मोहंदी एवं आसपास क्षेत्र का सर्चिंग करते जा रहे थे। इसी दौरान सर्चिंग में ग्राम होकपाड़ मुय मार्ग में बिजली वायर दिखने पर सावधानी पूर्वक सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ने पर रोड के बीचों-बीच 3 नग प्रेसर कुकर आईईडी बरामद किया गया।

इसे सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए सुरक्षा बलों के मदद से बीडीएस टीम के द्वारा आईईडी का नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया। इस आईईडी को नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के नीयत से लगाया गया था। इसमें बरामद तीनों प्रेसर आईईडी का अनुमानित वजन करीबन 5-5 किग्रा था। सुरक्षा बलों की सजगता और सतर्कता से आईईडी को बरामद कर नष्टीकरण की कार्यवाही सुरक्षित तरीके से किया गया।

CG Naxal News: इससे संबंधित खबरें यहां पढ़े

1. सुकमा में सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद

सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पाइप बम और एक भरमार बंदूक बरामद की गई है। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. 2025 तक नक्सल गढ़ को खत्म करने की तैयारी, इन राज्यों में खुलेगा बेस कैंप

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जंगल में अपना ठिकाना बनाने वाले नक्सलियों को तगड़ा झटका लगने वाला है। बरसात के बाद एमएमसी जोन व आरकेबी डिवीजन में सक्रिय नक्सलियों के सफाए के लिए तीनों राज्यों की पुलिस व फोर्स ने तैयारी कर ली है। यहां पढ़े पूरी खबर…

Published on:
01 Oct 2024 02:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर