26 सितंबर को थाना चिंतलनार से जिला बल, डीआरजी और 206 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी ने ग्राम गड़गड़मेटा, मुकरम और आस-पास के जंगलों में एरिया डोमिनेशन के लिए अभियान चलाया। इस दौरान, ग्राम मुकरम के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को हाथ में जूट की बोरी और कपड़े से लिपटा सामान लेकर भागते देखा गया। सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया।