नारायणपुर

CG Panchayat Election 2025: दूसरे चरण का मतदान जारी… नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप ने डाला वोट, वोटर्स से की ये अपील

CG Panchayat Election 2025: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण वोटिंग शुरू हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जनपद पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

2 min read
CG Panchayat Election 2025: दूसरे चरण का मतदान जारी... नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप ने डाला वोट, वोटर्स से की ये अपील

CG Panchayat Election 2025: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण वोटिंग शुरू हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जनपद पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में नारायणपुर के फारसागुड़ा में मंत्री केदार कश्यप ने भी मतदान किया है। मतदान के बाद मंत्री ने मतदाताओं से मतदान की अपील की है।

बता दें कि नक्सल प्रभावित बस्तर में पंचायत चुनाव के लिए मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। दूसरे इलाकों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है। बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

इन ब्लाकों में हो रही वोटिंग

बिल्हा, पेंड्रा, लोरमी, नवागढ़, मालखरौदा, पोड़ी-उपरोड़ा, खरसिया, धरमजयगढ़, बिलाईगढ़, रामानुजनगर, प्रेमनगर, बलरामपुर, सीतापुर, मैनपाट, मनेंद्रगढ़, जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, धरसींवा, तिल्दा-नेवरा, कसडोल, छुरा, पिथौरा, बागबहरा, कुरूद, पाटन, बालोद, छुरिया, खैरागढ़, मोहला, बोड़ला, पंडरिया, फरसगांव, माकड़ी, बस्तर, लोहंडीगुड़ा, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, कटेकल्याण, छिंदगढ़, भोपालपटनम और ऊसूर।

बालोद में फिर से वोटिंग

बालोद जिले के डौंडीलोहारा के सुरेगांव ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 में चुनाव चिन्ह गलत तरीके से बांटे गए थे। यहां आज दोबारा मतदान हो रहा है। 2 प्रत्याशियों को गलत चिन्ह आवंटित होने के कारण उनके चिन्ह बैलेट पेपर पर छप गए। इसके कारण 17 फरवरी को होने वाला मतदान रद्द कर दिया गया था।

पहले चरण में यहां हुई थी वोटिंग

17 फरवरी को राज्य के 53 विकासखंडों में मतदान हुआ। वोटिंग परसेंटेज 81 प्रतिशत से अधिक रहा। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 27 हजार 210 पंच, 3 हज़ार 605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के लिए 9 हज़ार 873 मतदान केंद्र बनाए गए। वहीं अंतिम चरण की वोटिंग 23 फरवरी को होगी।

Published on:
20 Feb 2025 11:46 am