नारायणपुर

Explosives Recovered: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक व मेडिकल सामग्री बरामद

Explosives Recovered: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने कुमुराडी क्षेत्र से नक्सलियों के डंप का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की है।
less than 1 minute read
जंगल से मिला विस्फोटक जखीरा (photo source- Patrika)
जंगल से मिला विस्फोटक जखीरा (photo source- Patrika)

Explosives Recovered: नारायणपुर जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक बड़े डंप का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।

Explosives Recovered: बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त

नारायणपुर एसपी रॉबिंसन विकास गुड़िया के मुताबिक, 25 फरवरी को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर सीओबी मंदोडा, 53वीं बटालियन आईटीबीपी और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने एरिया डॉमिनेशन अभियान शुरू किया। टीम ग्राम कुमुराडी के जंगल-पहाड़ी इलाके में पहुंची, जहां सघन तलाशी के दौरान नक्सलियों के ठिकाने से बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई। बरामद सामग्री में विभिन्न प्रकार के विस्फोटक और आधुनिक व इम्प्रोवाइज्ड हथियार शामिल हैं।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही

Explosives Recovered: डंप से प्राइमा कॉर्ड, सेफ्टी और ऑरेंज फ्यूज, लगभग 35 किलो सुतली बम, 38 किलो उर्वरक पाउडर, 18 किलो इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक, चारकोल, एएमएन पाउच, एक इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट लॉन्चर और उसके कई सेल, भारी और हल्के मोर्टार सेल, बीजीएल लॉन्चर और उनके विभिन्न राउंड, इम्प्रोवाइज्ड हैंड ग्रेनेड के साथ-साथ बड़ी मात्रा में मेडिकल सामग्री और दवाइयां भी बरामद की गईं। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
26 Feb 2026 03:43 pm
Published on:
26 Feb 2026 03:42 pm