नारायणपुर

जब लड़की ड्यूटी करने पहुंची अस्पताल, तो सीनियर ने किया दरवाजा बंद और करने लगा ज़बरदस्ती गन्दा काम

जगदलपुर महारानी अस्पताल (Hospital) के सीनियर टेक्नीशियन (Blood bank technician) पर पैरामेडिकल छात्रा ने छेडख़ानी करने का आरोप लगाया है।

2 min read
जब लड़की ड्यूटी करने पहुंची अस्पताल, तो सीनियर ने किया दरवाजा बंद और करने लगा ज़बरदस्ती गन्दा काम

जगदलपुर। लोगों के जहन से अब कानून और पुलिस का डर निकलता जा रहा है। प्रदेश में बढ़ते अपराध इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जगदलपुर से आ रही खबर सुन आपका भी दिल दहल जाएगा।मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने पुलिस से जाकर शिकायत दर्ज कराई। अगर सभी जगह ऐसे घटना होती रही तो महिलाओं और लड़कियों का घर से निकलना और नौकरी करना मुश्किल हो जाएगा।

क्या है पूरा मामला
महारानी अस्पताल (Hospital) में डयूटी करने आने वाली पैरामेडिकल छात्रा ( Paramedical student) ने ब्लड बैंक के सीनियर टेक्नीशियन पर छेडख़ानी करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया है।पीड़िता ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में पैरामेडिकल की छात्रा है। बीते 16 जुलाई से उसकी ड्यूटी महारानी अस्पताल ब्लड बैंक (Blood bank technician ) में लगाई गई थी। इस दौरान सीनियर लैब टेक्नीशियन ने रजिस्टर से उसका मोबाइल नम्बर निकला और तब से ही परेशान करने लगा।

डर में कर दिया मैसेज डिलीट
आरोपी नंबर लेने के बाद लगातार उसे मैसेज करता रहा।पीड़िता ने लाज के चलते मैसेज डिलीट कर दिया और इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। अनुमान लगाया जा रहा है इस कारण उसका हौसला बढ़ता गया।जब भी पीड़िता ब्लड बैंक कक्ष के भीतर जाती उसे आरोपी फ्रीजर रूम में बार-बार प्रपोज करता था।

अगले दिन जब पीड़िता ड्यूटी में गई थी तो टेक्निशियन (Blood bank technician ) ने दरवाजा बंद कर लिया और उससे छेडख़ानी शुरू कर दी। वह रोते हुए बाहर निकली और घटना की जानकारी हास्पिटल प्रबंधन को दी। युवती अपने साथियों के साथ सिटी कोतवाली पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

आरोपी के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है। टीआई कोतवाली धनंजय सिन्हा ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध छेडख़ानी का मामला पंजीबद्ध किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। इधर अस्पताल के सिविल सर्जन ने घटना की विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।

Click & Read More News of Chhattisgarh .

Published on:
30 Jul 2019 08:15 pm
Also Read
View All