26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ रमन सिंह ने निकाय चुनाव के लिए किया रोडमैप तैयार, विधानसभा चुनाव की हार का ऐसे करेंगे भरपाई

Chhattisgarh Municipal Election 2019: पूर्व सीएम (Dr. Raman Singh) ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के सम्बन्ध में जानकारी दी।विधानसभा चुनाव में मिली हार को नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में भरपाई की कोशिश की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 29 Jul 2019, 9:20 PM IST

raman singh

डॉ रमन सिंह ने निकाय चुनाव के लिए किया रोडमैप तैयार, विधानसभा चुनाव की हार का ऐसे करेंगे भरपाई

महासमुंद।छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद अब राजनितिक पार्टिया नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मेहनत करते नज़र आ रहे हैं। बीते दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा उपचुनाव के लिए झुझते नज़र आए थे।आपको बता दे दंतेवाड़ा और चित्रकोट में इस वर्ष उपचुनाव संपन्न होना है ।भाजपा, कांग्रेस और प्रदेश की स्थानीय पार्टी जनता कांग्रेस जोगी भी निकाय चुनाव में दमदारी दिखने का दावा कर रही है।

शराबियों को बड़ा झटका, ओरिजिनल के दाम में पी रहे नकली शराब, पहचान पाना भी मुश्किल

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी नगरीय निकाय के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है। भाजपा सदस्यता अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अभी से नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जिस तरह लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाई थी, उसी तरह नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में भी एकजुट होकर और बेहतर तालमेल के साथ काम करें।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रविवार को बीजेपी कार्यालय में सदस्यता अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान हमारी ताकत है और हमारी शक्ति भी। इस बार हर गांव में जाकर अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, हर व्यवसायी तक सभी को सदस्य बनाना है। सदस्यता अभियान में सभी वर्ग के लोगों को जोड़ा जाना है।

हर काम में उपयोग होने वाला आधार कार्ड बना इन 50 बच्चों के लिए रुकावट, जानिए कैसे

इससे पहले डॉ रमन. सिंह ने भारतीय जनसंघ की स्थापना और जनसंघ से भाजपा के सफर को बताकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और यहां 11 करोड़ सदस्य हैं। कार्यकर्ताओं से कम से कम 25 सदस्य बनाने के लिए अपील की। सदस्यता अभियान के बहाने ही सही निकाय और पंचायत चुनाव के लिए डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं के लिए रोडमैप तैयार किया।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में मिली हार को नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में भरपाई की कोशिश की जा रही है। सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि भाजपा ने 15 साल में छत्तीसगढ़ विकास कार्य किया है। सदस्यता अभियान प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा, पूनम चंद्राकर आदि उपस्थित थे।

सुकमा में आ सकती है बाढ़, नदी में पानी का स्तर बढ़ने से फंसे जवान

वित्तीय संकट से जूझ रहा है छत्तीसगढ़
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वित्तीय संकट से जूझ रहा है। जब से कांग्रेस की सरकार आई है। सभी विभागों के निर्माणधीन कार्य रुक गए हैं। उन्होंने कहा कि 15 वर्षो में छत्तीसगढ़ ने देश में अच्छा स्थान बनाया था, जो अब खत्म होता जा रहा है। कांग्रेस ने न ही बिजली बिल हाफ किया है और न ही सभी किसानों का कर्जा माफ किया है। विधानसभा चुनाव के परिणाम आए अभी 7 महीने ही हुए हैं और कांग्रेस का भ्रष्टाचार शुरू हो गया है। गरीबों को मिलने वाला चावल, दाल भी बंद हो गया है। इसकी वजह से लोगों के मन में कांग्रेस के प्रति आक्रोश दिखाई दे रहा है।

Click & Read More Chhattisgarh News .