26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जान हथेली पर रख बाढ़ से बचने ग्रामीण ऐसे लगा रहे नय्या पार

Flood in sukma: चेर के सहारे उफनते नाले को कर रहे पार, गावों का मुख्यमार्ग से टूटा संपर्क, निचली बस्ती में घुस आया पानी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 30 Jul 2019, 3:39 PM IST

cher

जान हथेली पर रख बाढ़ से बचने ग्रामीण ऐसे लगा रहे नय्या पार

कोण्डागांव। पूरे देश में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी तरह का हाल कोण्डागांव जिले का हो गया है । लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाला पूरी तरह उफान में है तो वही ग्रामीण क्षेत्र का मुख्य मार्ग से संपर्क टूटा हुआ है।

केशकाल ब्लॉक ग्राम ईरागांव और फुण्डेर नाला भी उफान पर है । केशकाल ब्लॉक अंतर्गत धनोरा क्षेत्र के कई नाला उफान पर होने से मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से टूट गया हैं। सोमवार सुबह तक पानी का स्तर सामान्य था । लेकिन दोपहर तक सभी नदी-नाले उफान पर हो गए जिसके चलते लोगों का आवागमन बंद हो गया ।

शराबियों को बड़ा झटका, ओरिजिनल के दाम में पी रहे नकली शराब, पहचान पाना भी मुश्किल

[typography_font:14pt;" >पिछले वर्ष बनाया पुल वह भी उफान पर
ईरागांव नाला हर वर्ष उफान पर रहता है। कई दिनों तक ग्रामीणों का आवागमन पूर्णत: बंद रहता है। इस नाला में कई वर्षों तक पुल का निर्माण नहीं हुआ था लेकिन जिला प्रशासन की पहल से पिछले वर्ष ही ईरागांव नाला में पुल का निर्माण किया गया और आवागमन अच्छे से चल रहा था । लेकिन इस वर्ष भी उस नाला के ऊपर से पानी बह रहा हैं जिसके चलते लोग उस नाला को पार नहीं कर पा रहे हैं ।

प्रशासन भी नजर बनाए हुए हैं
अनुभाग अधिकारी राजस्व धनंजय नेताम से चर्चा करने पर बताया कि हमारे द्वारा लगातार सभी नदी नालों में उफान को देखते हुए पीडब्ल्यूडी कर्मचारी पटवारी, कोटवार जनपद पंचायत अमला भी सतर्क है और सभी से सतर्क रहने कहा है।

सुकमा में बाढ़, नदी में पानी का स्तर बढ़ने से फंसे जवान

ग्रामीणों का जुगाड़ फिर से आया काम
बरसात के समय नाला में उफान होने के चलते ग्रामीणों ने लकड़ी का चेर बना कर आवागमन करते थे जब भी बरसात होता लोग इसी रास्ता से साइकिल व बाईक को भी पार कर लेते थे। इसी समस्या को देखकर कलेक्टर ने ग्रामीणों की कई वर्षों की समस्या से निजात दिलाते हुए उक्त नाला में पुल का निर्माण करवाया । लेकिन बरसात के चलते इसके ऊपर से पानी बह रहा है जिसमें पुराना जुगाड़ ही काम आ रहा है।

Read More News Chhattisgah flood in sukma .