नारायणपुर

आज है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारिख, एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी

जो किसान अभी तक पंजीयन नहीं करवा पाएं हैं, उन किसानों के पंजीयन कराने का गुरूवार अन्तिम दिन है। पहले पंजीयन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी, जिसे बढक़र 7 नवम्बर किया गया था।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2019, 4:12 PM IST
आज है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारिख, एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी
आज है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारिख, एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी

नारायणपुर. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी राज्य सरकार द्वारा धान की खरीदी की जाएगी। इस खरीफ सीजन के धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होगी। इससे पहले यह खरीदी 15 नवंबर से शुरू की जाने वाली थी। धान खरीदी को लेकर दिशा निर्देश जारी करते हुए कलक्टर पीएस एल्मा ने कहा कि इसके लिए किसानों को पंजीयन कराना जरूरी है।

जो किसान अभी तक पंजीयन नहीं करवा पाएं हैं, उन किसानों के पंजीयन कराने का गुरूवार अन्तिम दिन है। पहले पंजीयन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी, जिसे बढक़र 7 नवम्बर किया गया था।
इस बार मानसून में अच्छी बारिश को देखते हुए जिले के उपार्जन केन्द्र में अधिक मात्रा में धान के आवक होने का अनुमान है।

जिले मे मक्का की खेती के बढ़ते रकबे को ध्यान में रखकर भी खरीदी केन्द्र में पर्याप्त व्यवस्थायें कर नमी मापक यंत्र भी स्थापित करने को कहा। एल्मा ने विभागीय योजना के अन्तर्गत श्रम विभाग को हितग्राहियों को सिलाई वितरण करने के निर्देश दिए। विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के तहत स्वीकृत कार्य की जानकारी ली।

तत्काल भुगतान करें

जिले में पांच प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के एडक़ा, बेनूर, छोटेडोगर, नारायणपुर और ओरछा के सात उपार्जन केन्द्र एडक़ा, नारायणपुर बिंजली, छोटेडोंगर, धौड़ाई, बेनूर और ओरछा में न्यूनतम समर्थन मूल्य नीति के तहत धान और मक्का खरीदी की सभी आवश्यक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए।

कलक्टर ने अधिकारियों से बारदाने की स्थिति के बारे में भी जानकारी लेकर जिले के सभी उपार्जन केन्द्र पर जरूरी व्यवस्था पूर्ण करने को कहा। उन्होंने किसानों का धान खरीदने एवं सही तौल के साथ तत्काल भुगतान करने के भी निर्देश दिए ।

Published on: