29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार इस नक्सल प्रभावित गांव पहुंचे कलेक्टर ने एसपी को चारो खाने चित्त कर जीत लिया दिल

खेल के दौरान कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने एसपी डॉ अभिषेक पल्लव को पटखनी दे दी। इस मौके पर सीआरपीएफ के डीआईजी डीएन लाल, जिला पंचायक के सीईओ एस. आलोक भी साथ थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 18 Oct 2019, 6:05 PM IST

कलेक्टर ने एसपी को किया चारो खाने चित्त, मैदान में उतरे आईएएस-आईपीएस

कलेक्टर ने एसपी को किया चारो खाने चित्त, मैदान में उतरे आईएएस-आईपीएस

दंतेवाड़ा. नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा के गांव चिकपाल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर और एसपी ने वहां कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन किया और ग्रामीणों के साथ कबड्डी खेल घुलने मिलने का प्रयास किया।

छोटी मानसिकता के हैं भूपेश बघेल, सावरकर को मिलना चाहिए भारत रत्न- रमन सिंह

आपको बता दें की इससे पहले चिकपाल पहुंचने की कोशिश की थी लेकिन नक्सलियों के उस इलाके में होने की सूचना मिलने के कारण सुरक्षा कारणों से वो वहां नहीं जा सके। इस बार वर्तमान कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा वहां पहुचे और कबड्डी प्रतियोगिता के उदघाटन के बाद ग्रामीणों के अनुरोध पर कबड्ड़ी भी खेली।

पुलिस अधीक्षक के सामने पलट गयी लड़की, शारीरिक शोषण के आरोपी कांस्टेबल को बताया भाई

खेल के दौरान कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने एसपी डॉ अभिषेक पल्लव को पटखनी दे दी। इस मौके पर सीआरपीएफ के डीआईजी डीएन लाल, जिला पंचायक के सीईओ एस. आलोक भी साथ थे। अफसरों ने ग्रामीणों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने आश्रम के बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

पुरे इलाके में फैली ये खतरनाक बिमारी, आप भी रहें सावधान