नारायणपुर

नक्सलियों ने मचाया उत्पात…पुलिया निर्माण में लगे वाहनों में लगाई आग, मजदूरों को दी धमकी

Chhattisgarh Naxal attack : अबुझमाड़ इलाके के कुरुषनार थाना अंतर्गत जीवलापदर गांव में नक्सलियों ने गुरुवार की रात जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान 50 से अधिक नक्सलियों ने जीवलापदर गांव में पुलिया निर्माण कार्य मे लगी मिक्सर मशीन, पानी टैंकर एवं ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Feb 2024, 10:47 AM IST
cg_naxal_attack.jpg

Naxal Attack In Chhattisgarh: अबुझमाड़ इलाके के कुरुषनार थाना अंतर्गत जीवलापदर गांव में नक्सलियों ने गुरुवार की रात जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान 50 से अधिक नक्सलियों ने जीवलापदर गांव में पुलिया निर्माण कार्य मे लगी मिक्सर मशीन, पानी टैंकर एवं ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया है।

Naxal Terror : जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर अबुझमाड़ इलाके के कुरुषनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोड़ोली गांव से झारावाही तक सड़क निर्माण चल रहा है। इस सड़क निर्माण का जिम्मा गणपति कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है। इससे गणपति कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण करने के पूर्व छोटी पुलिया के निर्माण कार्य किया जा रहा है। नक्सली इस काम का विरोध कर रहे थे। उन्होंने काम में लगे मजदूरों को पुल सहित सड़क निर्माण नही करने की चेतावनी भी दी है।

Published on: