IT Raid In Chhattisgarh: आयकर विभाग ने पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और कारोबारियों के ठिकानों से बरामद 2.50 करोड़ की ज्वैलरी और 2.50 करोड़ की ब्लैकमनी को जब्त कर लिया है। इसमें 1 करोड़ रुपए का हिसाब नहीं देने पर पहले ही उसे जब्त किया जा चुका है। इस समय पूर्व मंत्री, उनके परिजनों और करीबी लोगों के रायपुर, अंबिकापुर, के साथ रियल एस्टेट कारोबारियों के भिलाई एवं दुर्ग स्थित 44 ठिकानों में तलाशी चल रही है। उनकी प्रापर्टी, निवेश, लेनदेन के दस्तावेज, बैंक ट्रांजेक्शन, जमीनों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इससे संबंधित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेजों की जांच चल रही है।