फरवरी में विवाह के 7 मुहूर्त हैं। ये मुहूर्त 1, 4, 6, 12, 14, 18 और 19 फरवरी को रहेंगे। इनमें एक अबूझ मुहूर्त 14 फरवरी को बसंत पंचमी पर है। इनमें 1 फरवरी को छह रेखीय, 4 को सात रेखीय, 6 को आठ रेखीय, 12 को नौ रेखीय, 18 को आठ रेखीय और 19 फरवरी को आठ रेखीय विवाह मुहूर्त रहेगा। सबसे खास 6, 12, 14 और 18 फरवरी वाले मुहूर्त हैं। इसके साथ तीन मुहूर्त जनेऊ संस्कार के हैं, जो 14, 19 व 27 फरवरी को हैं।