Chhattisgarh News: राजस्व विभाग में नक्शा, खसरा सहित अन्य कार्य के लिए अलग-अलग साॅफ्टवेयर है। लेकिन यह दोनों साॅफ्टवेयर पिछले तीन माह से बंद हैं, जिसकी वजह से विभाग में नक्शा, खसरा, बटांकन और नामांतरण के कई मामले लंबित हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साॅफ्टवेयर में हो रही परेशानी के कारण आवेदक ही नहीं बल्कि पटवारी भी परेशान हैं। सुधार न होने से आवेदकों को भटकना पड़ रहा है। आवेदकों के पूछने पर अधिकारी उचित जवाब नहीं दे पा रहे हैं।