Weather Alert In CG: उत्तर से आने वाली हवाओं के असर से शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान में कोई भी कोई बदलाव नहीं होगा। अभी दो दिनों तक हल्की बदली छाई रहेगी। उसके बाद 5, 6 फरवरी को प्रदेश में वर्षा हो सकती है। प्रदेश में अगले 5 दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान (Rain) में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। एक-दो स्थानों पर शुक्रवार को हल्की वर्षा हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री तिल्दा तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री अम्बिकापुर में दर्ज किया गया।