नारायणपुर

सरेआम हथियार दिखाकर गुंडई करना पड़ा भारी, अब खाएंगे जेल की हवा

दशहरा के दौरान चार लोग धारदार हथियार की नोक हुड़दंग मचा रहे थे और वहां आये लोगों को लूटने का प्रयास कर रहे थे।हुड़दंग मचाने वाले चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2019, 5:04 PM IST
सरेआम हथियार दिखाकर गुंडई करना पड़ा भारी, अब खाएंगे जेल की हवा
सरेआम हथियार दिखाकर गुंडई करना पड़ा भारी, अब खाएंगे जेल की हवा

जगदलपुर. दशहरा के दौरान चार लोग धारदार हथियार की नोक हुड़दंग मचा रहे थे और वहां आये लोगों को लूटने का प्रयास कर रहे थे।हुड़दंग मचाने वाले चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।चारो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पकड़े गए आरोपी चाकू व अन्य नुकीली चीज से लोगों को डरा-धमकाकर लूटने का काम किया करते थे। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने इन चारों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार मीना बाजार, दशहरा भाटा, मिताली चौक के आसपास युवक नुकीली वस्तु से लोगों को डरा धमका रहे थे और उनसे पैसे की उगाही कर रहे थे। कोतवाली पुलिस और डायल 112 को इसकी सूचना मिलने के बाद रणनीति तैयार कर मामले का पटाक्षेप करते हुए इन चार आरोपियों को धर दबोचा।

Published on: