29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिंदगी और मौत से जूझ रहा छोटा भाई, कहा- सोचा नहीं था एक मोबाइल के लिए मुझे जला देंगे भैया

Big Brother Burn Alive in Chhattisgarh: पुलिस को अपने बयान में आहत प्रमोद ने बताया कि जब उसका भाई उसके ऊपर मिट्टी तेल डाला तो उसे जरा भी नहीं लगा कि रोशन आग लगा देगा। क्योंकि उसे लगा कि शराब के नशे में उसका भाई उसे डरा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 11 Oct 2019, 4:51 PM IST

जिंदगी और मौत से जूझ रहा छोटा भाई, कहा- सोचा नहीं था एक मोबाइल के लिए मुझे जला देंगे भैया

जिंदगी और मौत से जूझ रहा छोटा भाई, कहा- सोचा नहीं था एक मोबाइल के लिए मुझे जला देंगे भैया

रायगढ़. Big Brother Burn Alive in Chhattisgarh: भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल तोडऩे की विवाद पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर मिट्टी तेल डाल कर उसे जिंदा जला दिया। जिससे छोटे भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी निवासी प्रमोद उरांव (20) व रोशन उरांव (24) दोनों सगे भाई हैं।

साथ जी तो नहीं सके तो लगाया मौत को गले, घर वालों कहा- पता ही नहीं था की दोनों करते थे एक दूसरे से प्यार

करीब दो माह पहले रोशन ने किसी बात को लेकर प्रमोद के मोबाइल को तोड़ दिया था। तब से आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। 9 अक्टूबर की शाम साढ़े 6 बजे रोशन शराब पीकर घर आया और मोबाइल तोडऩे की बात पर दोनों में फिर से विवाद हो गया। चूंकि रोशन शराब के नशे में था, ऐसे में उसका पारा चढ़ गया और उसने घर से पांच लीटर की जरकीन में भरे मिट्टी तेल को लाकर प्रमोद के ऊपर उड़ेल कर माचिस मार दिया।

ALERT: ख़ुफ़िया रिपोर्ट से हुआ खुलासा, नक्सलियों के निशाने पर है गीतांजलि एक्सप्रेस

जिससे प्रमोद झुलसते हुए इधर-उधर भागने लगा। तभी उनकी छोटी बहन ने प्रमोद को जलते देखा तो घर से एक बाल्टी पानी लाकर उसके ऊपर डाला। जिससे आग तो बुझ गई, लेकिन प्रमोद वहीं पर अचेत होकर गिर गया। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। फिर डायल 112 मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी भूपदेवुपर टीआई को दी। फिर घायल को किसी तरह उठाकर जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में प्रमोद 80 प्रतिशत जल गया है।

शादीशुदा आदमी ने 22 साल लड़की से किया दुष्कर्म, विरोध किया तो video बना कर दिया वायरल

नहीं सोचा था आग लगा देगा

पुलिस को अपने बयान में आहत प्रमोद ने बताया कि जब उसका भाई उसके ऊपर मिट्टी तेल डाला तो उसे जरा भी नहीं लगा कि रोशन आग लगा देगा। क्योंकि उसे लगा कि शराब के नशे में उसका भाई उसे डरा रहा है। ऐसे में मिट्टी तेल डालने पर भी प्रमोद वहां से नहीं भाग, लेकिन रोशन के मन में क्या चल रहा था कि उसने आग लगा दिया। पुलिस की माने तो आरोपी को अपने भाई के ऊपर आग लगाने का जरा भी गम नहीं है। वह तो थाने में भी हंस रहा था।

लाश का सौदा: शव का पोस्टमार्टम करने के लिए कर्मचारी ने लिया 500 रुपए का घूस, VIDEO हुआ वायरल

मोबाइल तोडऩे की विवाद पर बड़े भाई ने छोटे भाई के ऊपर मिट्टी तेल डाल कर आ लगा दिया। जिससे छोटा भाई 80 प्रतिशत झुलस गया है। वहीं उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर उसे रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
-उत्तम साहू, भूपदेवपुर टीआई

ये भी पढ़ें: वनवास के दौरान राम ने की थी इस शिवलिंग की पूजा, मिली है 1860 में लंदन लिखी हुई घंटी