
मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर से होगी प्रदेश में भारी बारिश के साथ मानसून की वापसी
मुंगेली. जिला चिकित्सालय से शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। जहाँ अस्पताल के एक कर्मचारी ने मृत शरीर का पोस्टमार्टम करने के बदले परिजनों से पैसे वसूले। एक तरफ बेटे की मौत का दुःख है तो दूसरी तरफ अस्पताल कर्मचारी उनसे पैसे वसूलने में लगे हुए हैं।
दशहरे के दिन सड़क हादसे में नेवासपुर निवासी संतराम की मौत हो गई थी। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाने की वजह से शव अस्पताल में ही रखा रहा। शिनाख्त होने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे थे। आज पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिजनों ने कर्मचाकरी द्वारा पैसों की मांग करने का आरोप लगाया है ।
उनका कहना है कि पोस्टमार्टम करने वाले अस्पताल के कर्मचारी स्वीपर गोपाल ने पोस्टमार्टम करने के किये 1500 रुपये पैसे की मांग की। वही पैसे नहीं देने की स्थिति में मृतक के बॉडी का सिलाई करने से ही इंकार कर दिया। जिसकी शिकायत लेकर परिजन अस्पताल प्रबंधन में पास पहुंचे थे। लेकिन उनके सामने में ही कर्मचारी ने 500 रुपये रिश्वत ले लिया।
यही नहीं ये पूरी घटना सिविल सर्जन के सामने ही घटित हुई लेकिन इसके बावजूद उसने कुछ नहीं कहा। गजब यह है स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को इस जिले का प्रभार दिया गया है। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी स्वीपर और मृतक के परिजनों के बीच विवाद की स्थिति साफ दिखाई दे रही है।
Updated on:
10 Oct 2019, 9:07 PM IST
Published on:
10 Oct 2019, 9:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.