29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादीशुदा आदमी ने 22 साल लड़की से किया दुष्कर्म, विरोध किया तो video बना कर दिया वायरल

प्रवीण कुमार प्रधान पहले से शादी शुदा है। उसने खुद को कुंआरा बता कर 22 साल की एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। कुछ दिन बाद लड़की को उसके शादी शुदा होने की बात पता चली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 10 Oct 2019, 7:56 PM IST

शादीशुदा आदमी ने  22 साल लड़की से किया दुष्कर्म, विरोध किया तो video बना कर दिया वायरल

शादीशुदा आदमी ने 22 साल लड़की से किया दुष्कर्म, विरोध किया तो video बना कर दिया वायरल

जशपुर.छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और इसके बाद उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं चुपके से आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। जब युवती को इस बारे में पता चला तो उसने इसका विरोध किया। जिसके बाद आरोपी ने युवती के रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

खाकी हुई दागदार: विसर्जन से लौट रही महिला से आरक्षक ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार आरोपी प्रवीण कुमार प्रधान पहले से शादी शुदा है। उसने खुद को कुंआरा बता कर 22 साल की एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। कुछ दिन बाद लड़की को उसके शादी शुदा होने की बात पता चली।

साथ जी तो नहीं सके तो लगाया मौत को गले, घर वालों कहा- पता ही नहीं था की दोनों करते थे एक दूसरे से प्यार

पीड़िता ने आरोपी से इस बारे में बात की और फटकार लगाई। जिसके बाद आरोपी ने उसे शारीरिक संबंध का वीडियो दिखाया और ब्लैकमेल किया। लेकिन युवती ने उसकी धमकी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। जिसके बाद आरोपी ने युवती के दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

शर्मनाक: बेटे ने पिता की लाश को टायर और मिटटी के तेल से जलाया, ये है वजह

युवती को जब इस बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसने इसकी शिकायत जशपुर पुलिस थाने में की। युवती की शिकायत आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 8 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े: जंगल में लाखों का ये कीमती सामान फेंक कर फरार हो गए तस्कर, ग्रामीणों को पता चला तो मच गयी भगदड़