30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ALERT: ख़ुफ़िया रिपोर्ट से हुआ खुलासा, नक्सलियों के निशाने पर है गीतांजलि एक्सप्रेस

Gitanjali Express : छत्तीसगढ़ भी नक्सल प्रभावित राज्य है और गीतांजलि एक्सप्रेस रायपुर में भी रूकती है ऐसे में रायपुर रेल मंडल के संवेदनशील इलाकों में रेलवे ने रेलवे ट्रैक और रात में चलने वाली ट्रेनों में RPF की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, जिससे नक्सली इस तरह की वारदात या घटना को अंजाम ना दे सकें।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 10 Oct 2019, 6:53 PM IST

ALERT: ख़ुफ़िया रिपोर्ट से हुआ खुलासा, नक्सलियों के निशाने पर है गीतांजलि एक्सप्रेस

ALERT: ख़ुफ़िया रिपोर्ट से हुआ खुलासा, नक्सलियों के निशाने पर है गीतांजलि एक्सप्रेस

रायपुर. Gitanjali Express: महराष्ट्र से चलने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस नक्सलियों के निशाने पर है। एक ख़ुफ़िया रिपोर्ट के जरिये इसकी जानकारी मिली है। इसकी सुचना मिलते ही रेलवे सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया। स्टेशन और रेलवे ट्रैक की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है।

नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान एक जवान की हार्ट अटैक से मौत, नक्सली का भी शव बरामद

छत्तीसगढ़ भी नक्सल प्रभावित राज्य है और गीतांजलि एक्सप्रेस रायपुर में भी रूकती है ऐसे में रायपुर रेल मंडल के संवेदनशील इलाकों में रेलवे ने रेलवे ट्रैक और रात में चलने वाली ट्रेनों में RPF की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, जिससे नक्सली इस तरह की वारदात या घटना को अंजाम ना दे सकें।

नक्सलियों के डायरी से हुआ बड़ा खुलासा, टेक्निकल टीम खतरनाक बम बनाने की दे रही थी ट्रेनिंग

रायपुर रेलवे के सीनियर डीसीएम तन्मय मुखोपाध्याय का कहना है कि हमारी तरफ से सुरक्षा के सारे पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। रेलवे ये प्रयास कर रही है कि ऐसी कोई भी नक्सली घटना घटना न हो।

नक्सलियों के टारगेट पर चक्रधरपुर रेल मंडल गीतांजलि एक्सप्रेस को निशाना बनाए जाने के अलर्ट से महालीमुरम-राजखरसावां सेक्शन में रेलगाड़ियां धीमी रफ्तार से गुजर रही है। ट्रेनों के आगे-आगे मालगाड़ी को भी दौड़ाया जा रहा है। साथ ही सहायक पायलट को अलर्ट पर रखा गया है। उक्त क्षेत्र में गैंगमैन लगातार रेल ट्रैक पर गस्त कर रहे हैं।

नक्सलियों ने बदली अपनी रणनीति, अब पुलिस नहीं इन लोगों को बना रहे निशाना

चक्रधरपुर रेल मंडल भी अलर्ट

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक नक्सलियों ने 11 अक्टूबर तक गीतांजलि एक्सप्रेस को नुकसान पहुंचाने का टारगेट रखा है। इसे लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल अलर्ट है। गीतांजलि एक्सप्रेस मुंबई के CSMT से हावड़ा तक जाती है और झारखंड में चक्रधरपुर और टाटानगर में रुकती है।

पांच राज्यों से हो कर गुजरती है ट्रेन

महाराष्ट्र से चलने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस महराष्ट्रा समेत छत्तीसगढ़ ओडिसा, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से हो कर गुजरती है। इस दौरान यह ट्रेन 1,968 किलोमीटर की दुरी तय करती है। इसका स्टॉपेज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी है।

ये भी पढ़ें:साथ जी तो नहीं सके तो लगाया मौत को गले, घर वालों कहा- पता ही नहीं था की दोनों करते थे एक दूसरे से प्यार