नर्मदापुरम

खाना परोसते-परोसते होटल मालिक को आया साइलेंट अटैक, थम गईं सांसें

MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक होटल मालिक की साइलेंट अटैक से मौत हो गई।

less than 1 minute read

MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम शहर में एक होटल मालिक की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। यह घटना उस दौरान की है, जब वह ग्राहकों को खाना परोस रहे थे। जिसके बाद होटल के कर्मचारी और उनके भाई बचाने के लिए दौड़े। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि 60 वर्षीय अशोक नवलानी खाना परोस रहे थे। उसी दौरान हार्ट अटैक आने से वह नीचे गिर गए। पहले तो कर्मचारी और उनके भाई को कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद वे उन्हें बचाने के लिए दौड़े। तभी आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और सीपीआर देने की कोशिश में जुट गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

छोटे भाई पप्पन नवलानी के अनुसार, कुछ ही समय पहले दोनों ने होटल खोली थी। गुरुवार की रात दोनों दुकान पर मौजूद थे। उस दौरान मैं सब्जी बना रहा था, भैया ग्राहकों को खाना परोस रहे थे। एक ग्राहक की थाली लगाते वक्त वह जमीन पर गिर पड़े। मैंने उन्हें नीचे गिरते ही सीपीआर दिया। तब उनकी सांसें चल रही थीं। मगर हाथ पैर काम करना बंद कर चुके थे।

क्या हैं साइलेंट अटैक के लक्षण

  • अचानक अत्यधिक कमजोरी
  • ठंडा पसीना
  • मतली
  • चक्कर आना
  • सांस लेने में हल्की तकलीफ
Published on:
07 Mar 2026 03:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर