26 जनवरी तक हर हाल में ओडीएफ होगा नरसिंहपुर

करेली- जिले को आगामी २६ जनवरी तक, हर हाल में पूर्णत बाह्य शौच मुक्त बनाना है 
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2017, 8:09 AM IST
kareli
odf
करेली। जिले को आगामी २६ जनवरी तक हर हाल में पूर्णत बाह्य शौच मुक्त बनाना है, अभी तक जिले मे इस दिशा में 99 प्रतिशत लक्ष्य हम प्राप्त कर चुके और शेष बचे हुए कार्यों के लिए कार्याे में तेजी लाई जा रही है,इसके लिए हमारे अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से फालोअप लिया जा रहा, हम २६ जनवरी तक लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। यह बात जिला कलेक्टर आर आर भोंसले ने कही।

वे आज दोपहर करेली बस्ती स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में बाह्य शौच मुक्ति अभियान को लेकर आयोजित जिला स्तरीय बैठक क ो संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में उन्होने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा नमामि देवि नर्मदे अभियान के तहत दिये गये लक्ष्यों को पूरा कर अभियान के सफलतापूर्वक संपन्न होने के लिए शुभकामनाएं दी।

बैठक में ओडीएफ के कार्याे को में तेजी लाने के लिए स्टाफ के लिए आवश्यक निर्देश दिये। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रतिभा पाल,कृषि उपसंचालक जितेंद्र सिंह, करेली जनपद सीईओ राजीव लघाटे, करेली नगरपालिका सीएमओ मनोज श्रीवास्तव सहित जिले के सभी तहसीलों और विकासखंडों के अधिकारी मौजूद रहे।
Published on: