नरसिंहपुर

Tragic accident : नर्मदा नदी में डूबे तीन बच्चे, सगे भाई-बहन की मौत

घटना में झकझोर देने वाली बात ये है कि हादसे में जान गवाने वाले 2 बच्चे आपस में सगे भाई बहन है। फिलहाल हादसे का शिकार एक बच्चे को बचा लिया गया है।
less than 1 minute read
2 children died in narmada river

Tragic accident in Narmada River :मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे ( Tragic accident ) की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां नर्मदा नदी में नहाने गए 3 बच्चे डूब गए। इस हादसे में दो बच्चों की मौत ( 2 children died ) हो गई है, जबकि एक को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। इस घटना में झकझोर देने वाली बात ये भी है कि हादसे में जान गवाने वाले दो बच्चे आपस में सगे भाई बहन है। घटना के बाद परिजन के बीच मातम पसर गया है, वहीं पूरे इलाके में गम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, हर्षित (8) और हर्षिता (10) दोनों अपने परिवार के साथ बैसाख माह की अमावस्या को नर्मदा नदी के सोकलपुर घाट में नहाने गए थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। नहाने के दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए, जहां वो डूबने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों मे एक बच्चे को तो डूबने से बचा लिया, लेकिन बाकी दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

दोनों शवों को पो्टमार्टम के लिए किया रवाना

दोनों मृतक गाडरवारा तहसील के खुर्सीपार गांव के रहने वाले है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों के पोस्टमार्टम के लिए गाडरवारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। इस घटना से परिवार समेत पूरे गांव में मातम पसर गया है। फिलहाल पुलिस इस दर्दनाक हादसे की जांच में जुटी है।

Updated on:
08 May 2024 03:27 pm
Published on:
08 May 2024 03:27 pm
Also Read
View All
साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल

नरसिंहपुर में ट्रैक्टर मार्च कर किसानों ने मांगों पर बुलंद की आवाज, 225 से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर आई किसानों की भीड़

‘तुमने मेरे घर वालों की दी बाइक क्यों बेची?’ नरसिंहपुर में पत्नी की बात सुन टूटा पति, दी जान

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान-खिलाडिय़ोंं, शिक्षकों और युवाओं ने लिया हरियाली बढ़ाने संकल्प,पार्क में रोपे पौधे

विभाग नहीं सुधरवा सका स्कूल तो बच्चों को पढ़ाई के लिए ग्रामीण ने खोले घर के द्वार, जांच टीम को पढ़ते मिले बच्चे